4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वच्छ भारत मिशन – गंगाराम पर सितम करने वाले निलबिंत  

शिप्रा नदी के किनारे खुल्ले में शौच करने पर मारपीट - हाथ से उठवाई गंदगी, विडिया वायरल, आरोपियों पर कार्रवाई 

2 min read
Google source verification

image

Nagda Desk

Dec 31, 2016

 Congress meet Gangaram

Congress meet Gangaram

उज्जैन. खुले में शौच करते मिले दलित वृद्ध से अमानवीय कृत्य पर निगम के प्रभारी दरोगा समेत तीन कर्मियों को निगमायुक्त ने शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया। वृद्ध को थप्पड़ मारने व धोती से मेला उठवाने का वीडियो मीडिया में सुर्खियां बनने पर नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मलय श्रीवास्तव ने निगमायुक्त आशीष सिंह प्रकरण में रिपोर्ट तलब की।

अपनों ने ही ठुकरा रखा है गंगाराम को
गंगाराम चिंतामण गांव का निवासी है। उसके चार बेटे हैं। मोहन, रमेश, राजा व कृपाराम। ये मिस्त्री व झाडू आदि बनाने का काम करते हैं। परिवार में नहीं बनने से गंगाराम यूं ही घूमता-फिरता रहता है। कभी-कभी ही घर जाता है। घटना वाले दिन वह सुबह सुनहरी घाट क्षेत्र में घूम रहा था। वहीं निगम टीम पहुंची और खुले में शौच करने पर उसे पीटकर मेला साफ करवाया था।



एसपी ऑफिस पहुंचे औरदिखाया वीडियो
शुक्रवार को दलित वृद्ध गंगाराम को लेकर कांग्र्रेसी एसपी ऑफिस पहुंचे और उन्हें भी वीडियो दिखाया। मांग थी कि कृत्य करने वालों पर एफआईआर दर्ज हो। बाद में सभी निगम भी पहुंचे और काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया। स्वच्छता सर्वेक्षण अंतर्गत जारी रोको-टोका अभियान में निगम कर्मियों ने शिप्रा के सुनहरी घाट क्षेत्र में चिंतामण निवासी दलित वृद्ध गंगाराम पिता पीरजी को खुले में शौच करने पर तमाचा जड़ दिया था। उसकी धोती से मैला साफ कराया। वो गुहार लगाता रहा कि दस्त लगी थी तो ऐसा किया। कोई नहीं पसीजा, उल्टा उपायुक्त स्वास्थ्य सुनील शाह ने वीडियो वायरल कर दिया। बवाल मचने पर कांग्रेस नेताओं ने कंट्रोल रूम पर प्रदर्शन कर एसपी एमएस वर्मा को शिकायत दी। मांग रखी कि दोषी निगम कर्मी व अधिकारियों पर वृद्ध के अपमान की एफआईआर दर्ज की जाए।

ये हुए सस्पेंड: निगमायुक्त सिंह ने घाट क्षेत्र के प्रभारी दरोगा मुकेश सारवान सहित सफाईकर्मी लकी व राहुल को सस्पेंड किया है। ताबड़तोड़ निगम ने कार्रवाई का ब्यौरा नगरीय प्रशासन के पीएस को भेज दिया। वहीं, निगम के सीएमसी ऑनलाइन ग्रुप पर वीडियो वायरल करने वाले उपायुक्त स्वास्थ्य शाह से कोई जवाब-तलब नहीं हुआ।

गंगाराम ने सुनाई दास्तां
हूं नी जानू कौन था, पर अच्छो नी हूओ
हंंू नी जानू की वी कोण था। मारे दस्त लगी रिया था तो नाली ना मेरे बैठी गियो। चार-पांच जना आया ने मारे गाली बकवा लागिया। एक ने गाल पे मारी ने फेर टट्टी उठवई। कई भी नी थो तो मने धोती से ही धुई दी। मारे कूण लोग पुलिस का पास लाया हू नी जाणूं।
(बातचीत में यह लगा कि वृद्ध की मानसिक स्थिति भी कमजोर हैं)

उक्त कृत्य पर तीन कर्मियों को सस्पेंड किया है। साथ ही स्वच्छता मिशन में लगे कर्मियों को शालीनता से पेश आने व उपलब्ध शौचालयों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।
आशीष सिंह, निगमायुक्त

ये भी पढ़ें

image