
BJP,Congress,Modi government,petroleum products,ujjain news,Pradesh Congress Committee,
उज्जैन। पेट्रोल-डीजल की महंगाई पहले भाजपा के लिए डायन जैसी थी, अब भौजाई समान लगने लगी। क्योंकि इनकी सरकार से देश में महंगाई पर काबू हो नहीं पा रहा। लगातार बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्य ने देशभर में कई जरूरी वस्तुओं के दाम में आग लगा दी है। लेकिन केंद्र व राज्य सरकारों को इससे कोई सरोकार नहीं। कुछ इसी अंदाज में कांग्रेस ने मोदी सरकार को कोसा। प्रदेश कांगे्रस कमेटी के आव्हान पर शहर में तीन ब्लॉक में पेट्रोल पंप के बाहर कांगे्रस नेताओं ने धरना देकर सरकार की नीतियों पर आक्रोश जाहिर किया।
शाम 6 बजे किया प्रदर्शन
बुधवार शाम ६ बजे माधवनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में ऋषिनगर पेट्रोल पंप के बाहर धरना प्रदर्शन हुआ। जिसमें नेताओं ने मोदी सरकार की चुटकी लेते हुए कहा कि साल २०१४ में अबकी बार मोदी सरकार नारा आया था। अब लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं अबकी बार पेट्रोल १०० के पार। देश में बेरोजगारी चरम पर है और ऊपर से आवश्यक वस्तुओं पर इतना भार, देश की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। धरने को शहर कांगे्रस कमेटी अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र वशिष्ठ, उमेश सेंगर, अंजू जाटवा, जितेंद्र तिलकर, दीपक मेहरे, वासुदेव रावल, सुरेंद्र मरमट, संजय ठाकुर आदि ने संबोधित किया। संचालन व संयोजन ब्लॉक अध्यक्ष अजीतसिंह ठाकुर ने किया।
यहां भी हुए प्रदर्शन, भरी दोपहरी में सरकार को कोसा
दौलतगंज सराफा ब्लॉक कांग्रेस - कोयला फाटक स्थित पेट्रोल पंप पर ब्लॉक अध्यक्ष आजम शेख के साथ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मूल्यवृद्धि के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, पार्षद सपना सांखला, सीता सोनी, देवेंद्र पटनी, रितेश जटिया, तौफिक खान सहित अन्य मौजूद रहे।
जीवाजी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी - भैरवगढ़ उन्हेल तिराहा स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहर ३ बजे ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश भाटी के साथ कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों को कोसा। कांग्रेस नेता अशोक भाटी आदि मौजूद रहे।
Published on:
23 May 2018 09:46 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
