9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं को मिल रही धमकी पर दिया बड़ा बयान, भाजपा पर साधा निशाना

सपा अध्यक्ष ने कई मुद्दों को लेकर केंद्र व यूपी सरकार पर हमला बोला है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

May 23, 2018

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ. कर्नाटक में सीएम कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। सपा अध्यक्ष ने कई मुद्दों को लेकर केंद्र व यूपी सरकार पर हमला बोला है।

अल्पसंख्यक दहशत में हैं-

अखिलेश यादव ने कहा कि सीतापुर के अतिरिक्त रायबरेली में भी कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। कई मासूमों की मौत के बाद भी शासन-प्रशासन का रवैया संवेदना शून्य है। राष्ट्रीय राजधानी परिक्षेत्र ग्रेटर नोएडा में लूटपाट, एटा में पुलिस टीम पर हमला, फतेहपुर में खनन माफिया का तांडव जैसी घटनायें पूरे प्रदेश में आम हो गयी हैं। महिलायें-बेटियां घर से बाहर निकलने का साहस नहीं कर पा रही है। अल्पसंख्यक दहशत में हैं।

विधायकों को मिल रही धमकी-

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भय और अराजकता के साये में जीने को मजबूर है। भाजपा की सरकार में समाज का कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है। विधायकों को खुलेआम धमकी भरे संदेश देकर फिरौती मांगी जा रही है। पूर्व डीजीपी के घर डकैती जैसी घटना यह बताने के लिए पर्याप्त है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

फर्जी एंकाउंटर पर बोले अखिलेश-

अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आयी है अपराध की घटनाओं में तीव्र वृृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री जी ने सत्ता संभालते ही प्रदेश से अपराधियों के पलायन की बात कही थी, लेकिन इसमें अपनी असफलता छुपाने के लिए फर्जी एनकाउन्टर का सहारा लिया जा रहा है। भाजपा ने जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल की है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता में किसान, गरीब, नौजवान नहीं है। इनके हित में समाजवादी सरकार में जो योजनाएं लागू हुई थी उन्हें भी भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। सत्ताधारी दल के कई मंत्री, सांसदो और विधायकों का व्यवहार और भाषा असंसदीय एवं अलोकतांत्रिक है।