उज्जैन. केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ, सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार को सद्बुद्धी यज्ञ का आयोजन किया। पार्षद कांग्रेस नेत्री माया राजेश त्रिवेदी ने बताया कि केंद्र सरकार की अनीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी के विरुद्ध मानहानि का प्रकरण ओछी राजनीति का प्रमाण है।
गुरुवार को महाराज वाडा कार्तिक चौक और दौलतगंज सर्राफा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर मंदिर के बाहर केंद्र सरकार के सभी कर्ताधर्ता को सद्बुद्धि देने का यज्ञ किया। पं. श्रवण शर्मा, मुजीब सुपारी वाला एवं पार्षद त्रिवेदी के नेतृत्व में दोनों ब्लॉक के कांग्रेस जनों ने सद्बुद्धि यज्ञ किया। इसमें मोहन नागर, निलेश सांगी, दीपेश जैन, सलीम भाई गैस वाले, परमानंद मालवीय, इमरान हुसैन, अर्जुन यादव, मनोज दुबे, हिमांशु शुक्ला, कृष्णा कौशिक, योगेश साद, फूलचंद जरिया समेत बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शहर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ किया भजन-कीर्तन
उज्जैन. राहुल गांधी पर लगाए जा रहे झूठे प्रकरणों को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि भदौरिया के साथ में शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शिवसागर गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर गांधी के गीत गाए और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को सद्बुद्धि देने के लिए रघुपति राघव राजा राम भजन गाया।
इस अवसर पर सत्यनारायण पंवार, डॉ. बटुक शंकर जोशी, अनंतनारायण मीणा, चेतन यादव, विवेक यादव, अजीत ङ्क्षसह ठाकुर, भरत पोरवाल, माया त्रिवेदी, मुकेश भाटी, कैलाश सोनी, अजय राठौर, सुनील जैन, पुरुषोत्तम कहार, वरुण शर्मा, अंजू जटवा, शोभा श्रीवास्तव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।