
महाकाल लोक बनने के बाद कई गुना बढ़ गई आमदनी
उज्जैन। महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद बाबा के खजाने में हर माह करोड़ों की वृद्धि हो रही है। अप्रेल-मई में गर्भगृह, शीघ्र दर्शन, भस्मारती की ऑनलाइन अनुमति से 27.77 करोड़ व दानपेटियों में 5 करोड़ मिले। औसतन रोज करीब 45 लाख दान मिला। अप्रेल में ऑनलाइन अनुमति से 14.26 करोड़, मई में 13.51 करोड़ आय हुई। दो माह में 32.77 करोड़ का दान मिला। यह 2022 के औसत मासिक दान से 5 गुना है।
-75,000 श्रद्धालु औसतन रोज आ रहे
-13.51 करोड़ दान मिला इसी साल मई में
-3.20 करोड़ दान मिला था अप्रेल 2022 में
सीधे बुकिंग से हुई आसानी
मंदिर प्रशासन की माने तो बाबा के दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। औसतन रोजाना 75 हजार लोग पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया, गर्भगृह में प्रवेश, शीघ्र दर्शन टिकट, भस्म आरती अनुमति शुल्क ऑनलाइन की गई है। श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग कर सीधे दर्शन कर पाते हैं। सुविधा मिलने से मंदिर को एडवांस राशि मिलने लगी है। इसमें लड्डू-प्रसादी से मिली राशि शामिल नहीं है।
खर्च भी बढ़ा
मंदिर की आय बढ़ने के साथ ही व्यवस्था में खर्च भी बढ़ा है। पहले हर महीने 2.5 करोड़ रुपए खर्च होते थे। अब यह बढ़कर 5 करोड़ से अधिक हो गया है। मंदिर प्रशासन की माने तो सावन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी और व्यवस्था में 6 करोड़ से ज्यादा खर्च हो सकते हैं।
सावन की तैयारी में जुटा मंदिर प्रशासन
सावन 4 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसे ध्यान में रखते हुए तैयारियां शुरू की गई हैं। भीड़ को सुगमता से दर्शन कराने सीमेंट के ब्लॉक, टीन शेड और चल रहे निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करने की कवायद है। श्री महाकाल लोक व टनल से सभी को प्रवेश मिलेगा। वे सीधे नंदी हॉल और उससे पीछे कार्तिकेय मंडपम में पहुंचेंगे।
Published on:
15 Jun 2023 12:50 pm

बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
