26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशिफल: व्यवहार में परिवर्तन लाएं, अन्यथा सभी आपसे दूर हो जाएंगे

कुम्भ राशि वाले अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं, अन्यथा सभी लोग आप से दूर हो जाएंगे। पुराना रोग उभर सकता है।

3 min read
Google source verification
patrika

horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,Rashifal,rashifal in hindi,

उज्जैन. शनिवार ०९ दिसंबर का दिन विशेष है। कुम्भ राशि वाले अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं, अन्यथा सभी लोग आप से दूर हो जाएंगे। पुराना रोग उभर सकता है। व्यय वृद्धि से तनाव बढ़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। वृषभ राशि वाले कार्यस्थल पर चल रहे तनाव दूर होंगे। धर्म कार्यों में धन लगेगा। मस्तिष्क संबंधी विकार संभव है। यात्रा सफल रहेगी। मिथुन राशि वाले विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। अस्वस्थता रहेगी। चोट-विवाद, चोरी आदि से हानि संभव है। विवाद न करें।

अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष - नौकरी में भागदौड़ अधिक होगी। नेत्र पीड़ा संभव है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धनागम होगा। विरोधी सक्रिय होंगे।

वृषभ - कार्यस्थल पर चल रहे तनाव दूर होंगे। धर्म कार्यों में धन लगेगा। मस्तिष्क संबंधी विकार संभव है। यात्रा सफल रहेगी। भय व चिंता सताएंगे।

मिथुन - विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। अस्वस्थता रहेगी। चोट-विवाद, चोरी आदि से हानि संभव है। विवाद न करें।

कर्क- किसी से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। गृहस्थ सुख मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। लाभ होगा।

सिंह- व्यवसायिक शत्रु परास्त होंगे। अस्वस्थता रहेगी। धन प्राप्ति होगी। धन लाभ होगा। संपत्ति के कार्य सफल होंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है।

कन्या- संतान के कृत्यों से भय, तनाव व चिंता का माहौल बनेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। पार्टी, पिकनिक का आनंद मिलेगा, लाभ होगा। प्रयास विफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा।

तुला- अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें। अचानक विपत्ति का सामना करना पड़ सकता है। विवाद न करें। क्लेश होगा। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। अचानक हानि की आशंका है।

वृश्चिक- नए लोगों से परिचय बढ़ेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। हानि से बचें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रयास सफल होंगे। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। कार्य विस्तार के योग हैं।

धनु- अपने कार्य योजनाओं में बदलाव से लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। विरोधी षड्यंत्र रचेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति होगी।

मकर- समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। धैर्य रखें। अस्वस्थता रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। अचानक लाभ हो सकता है। यात्रा सफल रहेगी।

कुम्भ- अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं, अन्यथा सभी लोग आप से दूर हो जाएंगे। पुराना रोग उभर सकता है। व्यय वृद्धि से तनाव बढ़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है।

मीन- व्यवसाय में लाभकारी अवसर मिलेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा, कार्यसिद्धि होगी।
-ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन

शुभ विक्रम संवत् - 2074
संवत्सर का नाम - साधारण
शालिवाहन शक संवत् - 1939
हिजरी सन् - 1439 मु. मास रवि उल अव्वल तारीख 19
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - हेमंत ऋतु
मास- पौष। पक्ष - कृष्ण पक्ष

तिथि - दिवस पर्यन्त सप्तमी तिथि।
नक्षत्र - सायं: 05.40 मि. तक मघा नक्षत्र रहेगा पश्चात पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र लगेगा।
योग - दिवस पर्यन्त विष्कुंभ योग।
सूर्योदयकालीनकरण - विष्टि दोप. 2.16 मि. तक पश्चात बव करण लगेगा।
चंद्रमा - दिवस पर्यन्त सिंह राशि में रहेंगे।

आज के मुहूर्त - अनुकूल समय में कृषि भूमि का हस्तांतरण करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

अनुकूल समय - प्रात: 08.17 मि. से 09.36 मि. तक एवं दोप. 12.16 मि. से 04.16 मि. तक।

भद्रा - दोप. 02.16 मि. पर समाप्त (भूलोक)।
दिशाशूल- पूर्व दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन पूर्व दिशा में यात्रा को टालें)।
राहु काल - प्रात: 09.36.55 से 10.56.46 तक अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचें।

आज जन्म लिए बच्चे : बच्चों के नाम (मू, मे, मो, टा, टी) अक्षरों पर रख सकते हैं। बच्चे की मूलशांति अवश्य कराएं। ऐसे जातक शरीर से सशक्तहोंगे। प्राय: धनी व समस्त सुखभोग करेंगे। जमीन से जुड़े कार्यों में लिप्त रहेंगे। इनके विचार आक्रामक होंगे।