
horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,Rashifal,rashifal in hindi,
उज्जैन. शनिवार २८ अक्टूबर का दिन विशेष है। सिंह राशि वालों के लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अति आवश्यक है। वृषभ राशि वाले सम्पति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आपकी समझ और अनुभव से भाग्य उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मिथुन राशि वालों को दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी आशंका है, सतर्क रहें। व्यय वृद्धि संभव है।
अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष - आज का दिन किसी सफेद वस्तु का दान करें। धन लाभ होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भाग दौड़ रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा।
वृषभ - सम्पति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आपकी समझ और अनुभव से भाग्य उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय- समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें। बड़ों के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।
मिथुन- दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी आशंका है, सतर्क रहें। व्यय वृद्धि संभव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे।
कर्क- अपने कपड़े रहन- सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है जो कि चिंताजनक रहेगा।
सिंह- परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अति आवश्यक है।
कन्या- अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी और लाभ होगा।
तुला- किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें। उन्नति होगी।
वृश्चिक- नौकरी, व्यवसाय आदि से थोड़ा समय निकालकर अपने परिवार को दें। प्रेम- प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होगी और कार्यसिद्धि होगी।
धनु- परिवार के आयोजनों में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव है। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
मकर- कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पडं़े, उलझ सकते हंै।
कुम्भ- दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जितना हो सके, उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जाकर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करें विजय होगी।
मीन- अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन संभव है। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
पं श्यामनारायण व्यास, उज्जैन
शुभ विक्रम संवत् - 2074
संवत्सर का नाम - साधारण ।
शालिवाहन शक संवत् - 1939
हिजरी सन् - 1439 मु. मास सफर तारीख 07
अयन - दक्षिणायन ।
ऋतु - शरद ऋतु ।
मास- कार्तिक। पक्ष - शुक्ल पक्ष
तिथि - दोप. 04.50 मि. तक अष्टमी तिथि रहेगी पश्चात नवमी तिथि लगेगी।
नक्षत्र - दिवस पर्यन्त श्रवण नक्षत्र रहेगा।
योग ग - रात्रि 08.02 मि. तक शूल योग रहेगा पश्चात गण्ड योग लगेगा।
सूर्योदयकालीनकरण - बव दोप. 04.50 मि. तक पश्चात बालव करण लगेगा।
चंद्रमा - दिवस पर्यन्त मकर राशि में रहेंगे।
आज के मुहूर्त - अनुकूल समय में नए व्यवसायिक वाहनों की खरीदारी करने के लिए
शुभ मुहूर्त है।
अनुकूल समय - प्रात: 07.54 मि. से 09.19 मि. तक एवं दोप. 12.08 मि. से 04.21 मि. तक।
व्रत/पर्व - गोपाष्टमी पर्व। गौरक्षा संकल्प दिवस।
दिशाशूल- पूर्व दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन पूर्व दिशा में यात्रा को टालें)।
राहु काल - प्रात: 09.19.21 से 10.43.43 तक अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचें।
आज जन्म लिए बच्चे : बच्चों के नाम (खी, खू, खे, खो, ग) अक्षरों पर रख सकते हैं। बच्चे शरीर से
कोमल होंगे। ऐसे जातक नीतिशील व कलाप्रिय होंगे। देशप्रेम की भावना रहेगी। परिश्रमी व महत्वाकांक्षी भी होंगे। इनकी नेतृत्व क्षमता अद्वितीय रहेगी।
Published on:
28 Oct 2017 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
