18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस राशि वालों को मिल रहे हैं नौकरी में बदलाव के संकेत

नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की सम्भावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

3 min read
Google source verification
patrika

horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,ujjain hindi news,Rashifal,rashifal in hindi,

उज्जैन. गुरुवार २९ मार्च का दिन विशेष है। कर्क राशि वाले किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की सम्भावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा। वृषभ राशि वाले विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आपका व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवन साथी के प्रति जिमेदारी समझें। मिथुन राशि वाले रुके कार्यो में गति आएगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आप के पक्ष में हो सकता हे। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।

अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष - आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें, सतर्क रहे और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान। कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी।

वृषभ - विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आपका व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवन साथी के प्रति जिमेदारी समझें।

मिथुन - रुके कार्यो में गति आएगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आप के पक्ष में हो सकता हे। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।

कर्क- किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की सम्भावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

सिंह- राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। अध्यनन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह क? योग ?? अच्छे हैं।

कन्या - आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और ईष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्य स्थल पर कुछ कर्मचारी विरोध कर सकते हैं।

तुला- अध्यनन में अवरोध आ सकते हैं। कार्य स्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं। जीवन साथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव।

वृश्चिक- पराक्रम में वृद्दि होगी। कार्य पद्दति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ बिगड़ सकता है। प्रेम प्रगट करने के योग हैं।

धनु- समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी। आप के सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे। सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग हैं। भवन परिवर्तन के योग हैं।

मकर- कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा। प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है।

कुम्भ- धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएगी। लोगों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।

मीन- वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं हैं।
ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन

शुभ विक्रम संवत् - 207५
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 19४०
हिजरी सन् - 1439 मु. मास रज्जब तारीख 10
अयन - उत्तरायन
ऋतु - बसंत ऋतु
मास - चैत्र , पक्ष - शुक्ल पक्ष

तिथि - रात्रि 09.22 मि. तक त्रयोदशी तिथि रहेगी पश्चात चतुर्दशी तिथि लगेगी।
नक्षत्र - प्रात: 08.38 मि. तक मघा नक्षत्र रहेगा पश्चात पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र लगेगा।
योग - दोप. 12.28 मि. तक शूल योग रहेगा पश्चात गण्ड योग लगेगा।
सूर्योदयकालीनकरण - कौलव प्रात: 10.24 मि. तक पश्चात तैतिल करण लगेगा।
चंद्रमा - दिवस पर्यन्त सिंह राशि में रहेंगे।

आज के मुहूर्त - अनुकूल समय में कृषि कर्म करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

अनुकूल समय - प्रात: 06.23 मि. से 07.54 मि. तक , प्रात: 10.57 मि. से दोप. 02.00 मि. तक एवं दोप. 05.03 मि. से सायं: 06.34
मि. तक।