20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस राशि वाले वाहन और मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें, दुर्घटना का अंदेशा…

परिजनों से विवाद न करें। उधार पैसा न दें। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा, श्रेष्ठ परिणामों के लिए धैर्य रखें।

3 min read
Google source verification
patrika

horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,ujjain hindi news,Rashifal,rashifal in hindi,

उज्जैन. शनिवार ३१ मार्च का दिन विशेष है। मीन राशि वाले आज वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद न करें। उधार पैसा न दें। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा, श्रेष्ठ परिणामों के लिए धैर्य रखें। वृषभ राशि वाले संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी स्वागत समारोह में शामिल हो सकते हैं। संपत्ति के विवाद यथावत रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं। सतर्क रहें। मिथुन राशि वाले आपकी मानसिकता दिन पर दिन नकारात्मक होती जा रही है। समय पर संभल जाएं। मित्रों के सहयोग से काम पूरे होंगे। राजनीति में कद बढ़ सकता है।

अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष - आपकी मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबार निवेश-नौकरी लाभ की स्थिति बनेगी। कार्य की रुकावटें दूर होंगी। काम को टालने की कोशिश न करें।

वृषभ - संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी स्वागत समारोह में शामिल हो सकते हैं। संपत्ति के विवाद यथावत रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं। सतर्क रहें।

मिथुन - आपकी मानसिकता दिन पर दिन नकारात्मक होती जा रही है। समय पर संभल जाएं। मित्रों के सहयोग से काम पूरे होंगे। राजनीति में कद बढ़ सकता है।

कर्क- अपने कॅरियर के प्रति आप इमानदारी से काम नहीं कर रहे हैं। व्यवसाय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। भवन भूमि के कार्यों में कानूनी अड़चन आएगी। झगड़े को बढ़ावा न दें।

सिंह- संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिजनों द्वारा आपकी भावनाओं को नजरअंदाज किया जाएगा। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या - समय का दुरूपयोग कर रहे हैं। अपने व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। धन लाभ होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। चोरी आदि से हानि संभव है।

तुला- अपनी भूलने की आदत के कारण आपको अपनों का क्रोध झेलना पड़ेगा। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसायिक नवीन कार्य शुरू करने का मन बनेगा। यात्रा-निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे।

वृश्चिक- किसी भी कीमत पर अपना रूका काम करवाने की जिद रहेगी। व्यय वृद्धि होगी। खर्च की अधिकता से अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी। व्यवसाय के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

धनु- बात-बात पर क्रोध आना अच्छी बात नहीं है। समय पर संभलना आपके और परिवार के लिए बेहतर होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। किसी बड़े संत साधुओं का सान्निध्य मिलेगा।

मकर- दिनचर्या में परिवर्तन होने से राहत महसूस करेंगे। निजी समस्याओं को हर किसी को न बताएं। भवन निर्माण के रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। सार्वजनिक समारोह में सम्मान मिल सकता है।

कुम्भ- ्रअपने आपको सही साबित करना होगा। अध्ययन और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है।

मीन- आज वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद न करें। उधार पैसा न दें। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा, श्रेष्ठ परिणामों के लिए धैर्य रखें।
ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन

शुभ विक्रम संवत् - 207५
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 19४०
हिजरी सन् - 1439 मु. मास रज्जब तारीख 12
अयन - उत्तरायन
ऋतु - बसंत ऋतु
मास - चैत्र , पक्ष - शुक्ल पक्ष

तिथि - सायं: 06.06 मि. तक पूर्णिमा तिथि रहेगी पश्चात एकम तिथि लगेगी।
नक्षत्र - दिवस पर्यन्त हस्त नक्षत्र रहेगा। योग ोग - प्रात: 07.20 मि. तक वृद्धि योग रहेगा पश्चात धु्रव योग लगेगा।
सूर्योदयकालीनकरण - विष्टि प्रात: 06.50 मि. तक पश्चात बव करण लगेगा।
चंद्रमा - दिवस पर्यन्त कन्या राशि में रहेंगे।

आज के मुहूर्त - अनुकूल समय में पूर्वरत कार्य का विस्तार करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

अनुकूल समय - प्रात: 07.53 मि. से 09.25 मि. तक एवं दोप. 12.28 मि. से 05.03 मि. तक।

व्रत/पर्व - देवपितृ कार्य की चैत्री पूर्णिमा। श्रीहनुमान जयंती (दक्षिण भारत)। वैशाख स्नान प्रारंभ। नवपद पूजा पूर्ण (जैन) । आयंबिल औली समाप्त (जैन) ।
भद्रा - प्रात: 06.50 मि. पर समाप्त (पाताल)।
दिशाशूल- पूर्व दिशा में।
राहु काल - प्रात: 09.25.03 से 10.56.48 तक शुभ कार्यों को करने से बचें।

आज जन्म लिए बच्चे : बच्चों के नाम (पी, पू, ष, ण, ठ, पे) अक्षरों पर रख सकते हैं। बच्चे शरीर से उन्नत होंगे। ऐसे जातक स्वकार्य में सुदक्ष व स्पष्टवादी होंगे। एक अच्छे मार्गदर्शक का कार्य बखूबी करेंगे। प्राय: अच्छे शिक्षाविद् होकर नाम कमाएंगे।