23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकाल के दरबार में भक्त की पिटाई, सुरक्षाकर्मी घसीटते हुए ले गए थाने, देखें वीडियो

महाकाल भक्त और मंदिर के सुरक्षाकर्मियों के बीच एक बार फिर विवाद का मामला सामने आया है। इसका एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Jun 2023, 7:00 PM IST

News

महाकाल के दरबार में भक्त की पिटाई, सुरक्षाकर्मी घसीटते हुए ले गए थाने, देखें वीडियो

महाकाल की नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में हर समय भक्तों का तांता लगा रहता है। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ के चलते यहां आए दिन विवाद के मामले भी सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक विवाद महाकाल भक्त और मंदिर के सुरक्षाकर्मियों के बीच एक बार फिर सामने आया है। आपको बता दें कि, यहां सुरक्षाकर्मियों ने किसी बात को लेकर भक्त के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उसे घसीटते हुए ताने भी ले गए। फिलहाल, ये मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन मारपीट का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


आपको बता दें कि, हमेशा की तरह मौजूदा समय में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंच रहे हैं। इन्हीं भक्तों के बीच इंदौर से आया एक परिवार बाबा के दर्शन करने महाकाल मंदिर पहुंचा था। श्रद्धालु लाइन में लगकर गणेश मंडप पहुंचा था। यहां दर्शन के बाद वो वहां फोटो खींचने लगा।

यह भी पढ़ें- बड़ा हादसा : खदान धंसने से 6 महिलाएं मिट्टी में दबीं, 2 की मौत, 4 पहुंची अस्पताल

मारपीट का सीसीटीवी आया सामने

इसी दौरान श्रद्धालु की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं गार्ड से कहां सुनी हो गई। आरोप है कि, गार्ड से अपशब्ध सुनने के बाद गुस्साए श्रद्धालुओं ने उसे धक्का मार दिया, जिसे देख आसपास तैनात अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए और फोटो लेने वाले श्रद्धालु के साथ जमकर मारपीट शुरु कर दी।

यह भी पढ़ें- 'लाड़ली बहना' योजना पर कमलनाथ का हमला, बोले- 'पैसे देकर पाप धोने का ढोंग कर रही सरकार'


मंदिर से थाने घसीटते हुए ले गए

सुरक्षाकर्मी श्रद्दालु के साथ सिर्फ मारपीट पर ही नहीं रुके, वो उसे मंदिर प्रांगण से घसीटते हुए थाने ले गए। हालांकि, थाने में लंबी बहस और पुलिस की समझाइश के बाद मंदिर सुरक्षाकर्मियों और इंदौर से आए श्रद्धालुओं के बीच समझौता हो गया। हालांकि, ये पूरी घटना महाकाल मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

यह भी पढ़ें- बर्थडे पर रामपुरी चाकू से काटा केक, अब ढूंढ रही पुलिस, वीडियो वायरल


'शासन-प्रशासन को देना होगा ध्यान'

बताया जा रहा है कि, जिस श्रद्धालु के साथ मारपीट हुई है वो अपनी शादी की सालगिरह पर इंदौर से अपनी पत्नी और एक तीन साल के बच्चे के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने महाकाल की शरण में आया था। इसी दौरान सेल्फी लेने के विवाद में उसके साथ मारपीट की गई है। अब इस मारपीट का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं कि, मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से इस तरह मारपीट करना कहां तक सही है ? शासन-प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि भविष्य में मंदिर प्रांगण में ऐसी घटना दोबारा न हो सके।