28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोड नहीं तो वोट नहीं… इस चेतावनी के बाद यहां बनेगी सडक़

8 गांवों में करोड़ों की लागत से बनेंगी सडक़ेंस्टेट कनेक्टिविटी में ग्रामीण विकास विभाग से स्वीकृति,
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 28 Aug 2018, 6:00 AM IST

patrika

8 गांवों में करोड़ों की लागत से बनेंगी सडक़ें स्टेट कनेक्टिविटी में ग्रामीण विकास विभाग से स्वीकृति,

उज्जैन. पहुंच मार्ग से लेकर गांवों में अंदरूनी सडक़ों से वंचित 8 गांवों से हजारों ग्रामीणों को नवीन सडक़ निर्माण की सौगात मिलेगी। आवागमन में समस्या झेल रहे इन ग्रामों के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने ८ मार्ग स्वीकृत किए हैं। करोड़ों की लागत से ये सडक़ें निर्मित होंगी। मंत्रालय स्तर से इन गांवों में सडक़ निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुई है। इसमें बाढक़ुम्मेद से केसूनी की 0.95 मी सडक़ भी शामिल है। यहां के ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व कलेक्टोरेट पहुंचकर रोड तो वोट नहीं की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद ये लोग सांसद से भी मिले थे।
सांसद चिंतामणि मालवीय के कार्यालय प्रभारी डॉ. गगनसिंह के अनुसार पंचायत एवं ग्रामीण विकास भोपाल से स्वीकृत सडक़ों के संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें सभी के लिए राशि स्वीकृत किए जाने का उल्लेख है। जल्द ही स्टेट कनेक्टिविटी योजनांतर्गत इनकी टेंडर प्रक्रिया होगी।
इन गांवों में बनेंगी सडक़ें
कायथा-मक्सी रोड से पिपलिया रोड 1.16 किमी लागत 61.88 लाख
नैनावद-लिम्बोदा रोड से यशवन्तनगर 1.6 किमी लागत 97.14 लाख
उन्हेल-उज्जैन रोड से रूपाखेड़ी 1.5 किमी लागत 84.06 लाख
लोह-चितारा रोड से कंथारखेड़ी 0.65 किमी लागत 40.15 लाख
लालपुर-ब्यावरा मार्ग से दाऊखेड़ी 1 किमी लागत 54.70 लाख
बाढक़ुम्मेद रोड से केसूनी 0.95 किमी लागत 58.62 लाख
हरनावदा पहुंच मार्ग 0.460 किमी लागत 24.75 लाख
पिपलोदा सागोतीमाता रोड से निम्बोदिया खुर्द ०.490 किमी लागत 41.28 लाख

निष्पक्ष मतदान
का संकल्प
उज्जैनञ्चपत्रिका. जन अभियान परिषद द्वारा सोमवार को ग्राम चंदेसरा विकासखंड में चयनित नदी चंद्रकेसरी पर निर्मित की गई डाबरी (छोटा तालाब) की पाल पर पौधा रोपण किया गया। जनअभियान परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे की मौजूदगी में बड़, पीपल व नीम की त्रिवेणी के साथ ही नीम के 50 पौधे लगाए गए। साथ ही मौजूद लोगों को निश्पक्ष मतदान की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में शिव प्रसाद मालवीय, राकेश सोलंकी, राकेश परमार, देवेंद्र शर्मा, जय दीक्षित सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चन्देसरा व बीएसडब्ल्यू छात्र, १२ नए वोटर्स मौजूद थे।