scriptफिंगर प्रिंट के आधार पर हो रही चोरों की खोजबीन | Exploring the thieves on the basis of finger prints | Patrika News
उज्जैन

फिंगर प्रिंट के आधार पर हो रही चोरों की खोजबीन

आधा दर्जन कंजरों के डेरे पर पुलिस ने दी दबिश

उज्जैनJan 31, 2019 / 12:52 am

Gopal Bajpai

patrika

police,Ujjain,theft,Thief,nagda,Searching,finger print,

नागदा. शहर में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है। कारण बीते रात कंजरों का पुलिस की पहुंच से होना है। दरअसल बीते दिनों हुई 20 लाख रुपए से अधिक की चोरी के मामले में पुलिस द्वारा दो दर्जन कंजरों के ढेरे पर दबिश दी गई। लेकिन पुलिस के आने पर सक्रिय हुए कंजर भाग खड़े हुए। चोरी वाले स्थान पर मिले फिंगर प्रिंट का मिलान करने के लिए पुलिस द्वारा कंजरों के ढेरे पर दबिश दी गई थी। जिसमें पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। रिकॉर्ड में दर्ज फिंगर प्रिंट के आधार पर पुलिस को कुछ सुराग हाथ लग सकता है।
क्या है परेशानी
27 जनवरी की दरमियानी रात शहर के मनोहर वाटिका निवासी अभय पोरवाल व गुलाबबाई कॉलोनी निवासी महेश राठौर के घर पर लाखों की चोरी हुई थी। उक्त दोनों पीडि़तों ने चोरी गई नकदी व रुपयों की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई है। ताबड़तोड़ में पुलिस द्वारा सर्तकता दिखाते हुए कंजरों के ढेरों पर दबिश दिया जा रहा है, साथ ही दर्जनों संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस जवानों द्वारा रात्रि गश्त किया जा रहा है। साथ ही सिविल डे्रस में शहर के प्रमुख मार्गों पर नजर रखी जा रही है।
बागरी गैंग शंका के घेरे में
चोरी की वारदात को लेकर पुलिस बागरी गैंग के अलर्ट सदस्यों की भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस को शंका है कि चोरी किसी प्रोफेशन गैंग सदस्यों द्वारा किया गया है। जिसके चलते बागरी गैंग से संबंधित रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। मामले में बागरी गैंग सदस्यों के फिंगर प्रिंट को मिलाया जा सकता है। मामले को लेकर मंडी टीआइ रवींद्र कुमार का कहना है कि बीते रात को कंजरों के ढेरे पर दबिश दी गई थी, लेकिन किसी प्रकार की सफलता हाथ नहीं लग सकी है।
बीती रात को कंजरों के ढेरे पर दबिश दी गई थी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी है। फिलहाल किसी भी प्रकार का अपडेट नहीं है, अपडेट सूचित कर दिया जाएगा।
रवींद्रकुमार बारिया, टीआइ, मंडी थाना
——-
आरोपी ने हत्या के बाद, पुलिस दल ने गिरफ्तारी के बाद चामुंडा माता पर टेका माथा
नागदा. महिला की हत्या के दूसरे दिन आरोपी नागदा के चंबल तट पहुंचा और चामुंडा माता से इस अपराध के लिए क्षमा मांगी। ये कबूल नामा है ग्राम अमलावदिया में महिला की हत्या के आरोपी का। इसके बाद पुलिस दल ने गिरफ्तारी के बाद चामुंडा माता पर माथा टेका। 25 जनवरी की रात को हुई इस हत्या के मामले में पहले डॉग स्क्वॉड के कारण दो दिन मिसगाइड हुई। पुलिस की सफलता की शुरुआत 27 जनवरी से हुई थी। दरअसल मामले में पुलिस ने 50 से ज्यादा लोगों के बयान लिए थे, इनमें आरोपी के बयान भी शामिल थे, क्योंकि आरोपी का खेत उस खेत से लगा हुआ है जहां हत्याकांड को अंजाम दिया था।
26 जनवरी को लिए गए सारे बयानों का क्रॉस वेरिफिकेशन का काम पुलिस ने 27 से शुरू किया तो आरोपी के बयान में कई विरोधाभा सामने आए। इसी आधार पर पुलिस ने उसे उठाया तो उसने वारदात कबूल की। आरोपी ने बताया कि उसने 4 दिन पहले ही तय कर लिया था कि वह महिला की हत्या कर उसके आभूषण लूटेगा। महिला अपने खेत पर रोज 3 बजे के आसपास जाती है और उस वक्त वहां दूर-दूर तक कोई नहीं होता। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला को निशाना बनाया। आरोपी ने 3:30 बजे ही इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया था। इसके बाद आरोपी ने अपना खून से सहना शर्ट फावड़े का हथा, कान के आभूषण और जिस दराते से हत्या की थी उन्हें अलग-अलग जगह गाड़ दिया था।

Hindi News/ Ujjain / फिंगर प्रिंट के आधार पर हो रही चोरों की खोजबीन

ट्रेंडिंग वीडियो