14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस गांव में फिर चोरी, ग्रामीण इन पर जता रहे आशंका

बदमाश घर का ताला तोडकऱ ले गए दो भंैस

2 min read
Google source verification
patrika

police,rural,Ujjain,theft,War crime,nagda,

नागदा. शहर में इन दिनों आलम यह है कि पुलिस चुनावी ड्यूटी में व्यस्त, बदमाश मस्त और जनता त्रस्त। जी हां पिछले कुछ दिनों से शहर एवं आसपास के क्षेत्र में यही कुछ देखने को मिल रहा है। पहले से बल की कमी से जूझ रहे मंडी पुलिस थाने में थोड़ा बहुत बल था उसमें से भी आधा बल इन दिनों प्रदेश के दूसरे हिस्से में जहां लोकसभा के लिए मतदान हो रहा हैं वहां चुनावी ड्यूटी में भेज दिया गया हैं। जो कुछ बचा है वह इतना कम है कि शहर की व्यवस्था संभालने में ही पसीना निकल रहा है। ऐसे में मंडी थाने के अधीनस्त आने वाले करीब 45 गांवों की सुरक्षा पूरी तरह भगवान भरोसे हो गई है। हालत यह है कि बदमाशों से निपटने के लिए ग्रामीणों को रातभर जग कर अपने माल की सुरक्षा करना पड़ रही है। उसके बावजूद भी बदमाश चोरी की वारदात करने में सफल हो रहे है। ऐसा ही एक मामला बीते मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को गांव रोहलकलां में देखने को मिला। जब आधी रात को बदमाशों ने रणछोड़ पिता मोतीलाल के घर का ताला तोडकऱ घर के बाड़े में बंधीं दो भैसों को ले गए। चोरी गई भैंसों की कीमत करीब एक लाख रुपए से भी अधिक बताई जा रही है। ग्रामीण का कहना है कि वारदात के दौरान घर में चार भंैसे मौजूद थी, जिसमें से दो भैंस बदमाश ले उड़े।
कंजर होने की अशंका
ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों में कंजर गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है पिछले कुछ दिनों से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटनाएं हो रही है। रोहलकलां में ही पिछले कुछ दिनों में 5 बाइक चोरी चली गई। हालांकि इनमें से चार बाइक खेतों और जंगलों में से वापस मिल भी गई, लेकिन जिस तरह से बदमाश अभी तक वाहनों को निशाना बना रहे है और अब घर में बंधी भैसों का ले उड़े इस तरह की वारदातों को कंजर ही अंजाम देते है। बदमाशों का खौफ ऐसा की रात में जाग कर ग्रामीण गांव की सुरक्षा करते है।
भैसों के चोरी हो जाने की शिकायत मिली है। जिस पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है। घटना में कंजरों का हाथ है या नहीं इसका पता लगाया जा रहा हैं। बदमाशों पर नकेल कसने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी रात के समय मोबाइल भेजकर गश्त कराई जा रही है।
राजू रजक, मंडी थाना प्रभारी