उज्जैन. फिल्म स्टार गोविंदा मंगलवार को उज्जैन आए। वे धार्मिक यात्रा पर शहर पहुंचे थे। सबसे पहले उन्होंने महाकाल मंदिर जाकर बाबा का पंचामृत पूजन-अभिषेक किया। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता भी थीं। बताया जा रहा है कि वे सोमवार को इंदौर निजी यात्रा पर आए थे, इस दौरान उज्जैन आना हुआ। उज्जैन में महाकालेश्वर के अलावा अन्य मंदिरों के भी उन्होंने दर्शन किए। महाकालेश्वर में पुजारी दिनेश त्रिवेदी और रमण त्रिवेदी ने पूजन संपन्न कराई।