1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थोड़ी सी जमीन के लिए काका ने भतीजे पर किए कुल्हाड़ी से वार

घटना के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसर गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 24 May 2018, 8:03 AM IST

patrika

murder,nephew,uncle,ax,nagda news,

माकड़ौन. माकड़ौन थाना क्षेत्र के गांव मोरदा खेड़ा शिवपुरा में खेत सेड़े के विवाद को लेकर बुधवार सुबह काका भतीजे में विवाद हो गया। इसमें लाठिया और कुल्हाड़ी से खुनी संघर्ष हुआ। इस घटना में गंभीर घायल भतीजे ने उज्जैन जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने मृतक के काका व उसके पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी मौके से फरार हो गया है।
हेडमुहर्रिर अशोक दुबे ने बताया कि गांव मोरदा खेड़ा शिवपुरा में बुधवार सुगह करीब 9 बजे मृतक भगवान सिंह पिता उदय सिंह गुर्जर (30) रोजाना की तरह खेत पर गया था। वहां पहले से ही ईश्वरसिंह पिता इंदरसिंह व भंवरसिंह पिता ईश्वरसिंह जाति गुर्जर ने एकमत होकर घात लगाकर बैठे थे।
इस दौरान भगवान सिंह के आते ही अपने खेत की मेढ़ पर पत्थर रखना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों ने कुल्हाड़ी एवं लाठियों से भगवान सिंह पर हमला कर दिया। इस घटना में भगवान सिंह के सिरपर गंभीर चोट आने के कारण वह बेहोश हो गया। इसका फायदा उठाकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक के परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल उज्जैन ले जा रहे थे कि भगवान सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जिला चिकित्सालय में मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए है। पुलिस का कहना था कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए प्रयास जारी है।

ससुराल जा रहे युवक की बाइक खाई में गिरी, मौत
उन्हेल. मंगलवार को ससुराल जा रहे युवक की खाई में बाइक गिर जाने से मौत हो गई। इस घटना की जानकारी बुधवार को लगी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है।
जानकारी के अनुसार वकील पिता लालु नाथ निवासी नादेड़ तहसील पिपलोदा जिला रतलाम से मंगलवार शाम को अपने ससुराल आक्यानजीक के लिए निकला था। इसी दौरान उन्हेल नागदा रोड के ग्राम पिपलिया मोलु के समीप बाइक सहित खाई में गिर गया। इसकी जानकारी राहगिरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकाला और पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कामय कर मामला विवेचना में लिया है ।