6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Story of the Day : 107 देशों की 1444 टीमों को पछाड़कर प्रशस्ति शर्मा ने स्वीडन में बनाई खास जगह

स्वीडन में आयोजित फोर्थ एरिक्शन इनोवेशन अवार्ड के फाइनल राउंड में जगह बनाई है। प्रशस्ति वर्तमान में नई दिल्ली के रामदास कॉलेज की छात्रा हैं।

2 min read
Google source verification
patrika

Sweden,Competition,Stockholm,ujjain news,Stanford University,

उज्जैन. 107 देशों की 1444 टीमों को पछाड़कर शहर की प्रशस्ति शर्मा ने स्वीडन में आयोजित फोर्थ एरिक्शन इनोवेशन अवार्ड के फाइनल राउंड में जगह बनाई है। प्रशस्ति वर्तमान में नई दिल्ली के रामदास कॉलेज की छात्रा हैं। हाल ही में आयोजित ग्लोबल स्टूडेंट कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेकर प्रशस्ति की टीम ने १४४४ टीमों को पछाड़ते हुए फाइनल फॉर में जगह बनाई है।

प्रतियोगिता का फाइनल स्वीडन के स्टॉकहोम शहर में

इस प्रतियोगिता का फाइनल स्वीडन के स्टॉकहोम शहर में स्थित नोबल म्यूजियम में १७ मई को आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता टीम को ५० हजार यूरो से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रशस्ति दशहरा मैदान निवासी रेलवे गार्ड एसएम शर्मा और माधुरी की पुत्री है। फाइनल फॉर में प्रशस्ति की टीम का मुकाबला जापान, ग्रीस-स्पेन, यूनाइटेड स्टेट की स्टेनफॉर्ड यूनिवर्सिटी की टीम से होगा। प्रशस्ति की टीम ने कम लागत में इंसानी सोच से परे सोचने वाले रॉबाट निर्माण का मॉडल पेश किया है। जिसके चलते पूरे देश उनसे उम्मीद लगा रहा है। कम लागत में रोबॉट निर्माण के मॉडल ने दिलाई जगह, अब जापान, यूनाइटेड स्टेट और ग्रीस-स्पेन की टीम से होगा मुकाबला

भोपाल में पंजा लड़ाएंगे उज्जैन के खिलाड़ी
उज्जैन. मप्र आर्म रेसलिंग (पंजा कुश्ती) एसोसिएशन के तत्वावधन में आईपीसी कॉलेज भोपाल में राज्य स्तरीय ओपन पुरुष एवं महिला पंजा कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उज्जैन का 12 सदस्यीय दल भी शामिल होगा। प्रतियोगिता में उज्जैन दल के कोच प्रतीक तोमर व मैनेजर जितेन्द्रसिंह कुशवाह के साथ महेन्द्रसिंह चंद्रावत, जितेन्द्र नायक, शुभम, विनोद गुजराती, राहुल मालवीय, अजय आंजना, शाहनवाज मंसूरी, अर्पण जाट, अभिषेक शर्मा, अर्जुन यादव, आकाश यादव और महिला खिलाड़ी फरहीन देहलवी अपने पंजे का दम दिखाएंगी। इस प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों का चयन ९ से १४ मई तक लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता के लिए होगा।

बेटियों को मुसीबत में डाल सकती है गलत लोगों से दोस्ती
उज्जैन. दोस्त का जीवन में काफी महत्व है। हमेशा साथ रहने के साथ वह साथ भी देता है, लेकिन गलत लोगों से दोस्ती मुसीबत में डाल सकती है। खासकर बेटियों के लिए यह बात ध्यान रखना काफी जरूरी है। इसलिए दोस्तों का चुनाव करते समय काफी कुछ ध्यान में रखना चाहिए। जीवन में सफलता पाने और समस्याओं को दूर करने के लिए निर्णय लेने की क्षमता काफी जरूरी है। स्वयं को जानकर ही हम दूसरों को जान सकते हैं। सुसंवाद हमारे रिश्तों को मजबूत करता है। यह बात भारतीय जैन संगठन, लायंस क्लब और वर्जिन मेरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्मार्ट गल्र्स की दो दिवसीय कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर अमिता जैन कही। संगठन की शहर अध्यक्ष परिधी दाता के अनुसार इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष श्याम आचार्य, अनिल जैन, विजय टेलर, प्रकाश धारीवाल, वर्जिन मेरी की प्रिंसिपल डॉ. माधवी वर्मा, विद्यालय समिति के सचिव डॉ. संजय वर्मा, डायरेक्टर सौरभ चौधरी, भारतीय जैन संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य साशा जैन, विनीता जैन, उषा मूथा, मंजुला बांठिया, प्रमिला ककरेचा, अभय ककरेचा, कपिल जैन, ओम जैन उपस्थित थे। संचालन आभा सकलेचा ने किया।