17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध कॉलोनी काट प्लॉट बेचने के मामले में कासलीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

दर्जनों लोगों को विवादित भूमि और अवैध कॉलोनी में प्लॉट बेचकर उनके साथ धोखाधड़ी के मामले में आरोपी अश्विन कासलीवाल पिता महेन्द्र कासलीवाल के खिलाफ चिमनगंज पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी अवैध कॉलोनी काट लोगों के साथ धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज हैं।

2 min read
Google source verification
अवैध कॉलोनी काट प्लॉट बेचने के मामले में कासलीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

दर्जनों लोगों को विवादित भूमि और अवैध कॉलोनी में प्लॉट बेचकर उनके साथ धोखाधड़ी के मामले में आरोपी अश्विन कासलीवाल पिता महेन्द्र कासलीवाल के खिलाफ चिमनगंज पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी अवैध कॉलोनी काट लोगों के साथ धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज हैं।

उज्जैन. दर्जनों लोगों को विवादित भूमि और अवैध कॉलोनी में प्लॉट बेचकर उनके साथ धोखाधड़ी के मामले में आरोपी अश्विन कासलीवाल पिता महेन्द्र कासलीवाल के खिलाफ चिमनगंज पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी अवैध कॉलोनी काट लोगों के साथ धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज हैं। इसके बाद भी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हो पाई। अब आरोपी केस दर्ज होने के बाद फरार चल रहा है जिसे पुलिस तलाश कर रही है। इधर एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि अवैध कॉलोनी काटने वाले लोगों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई करेंगे और उनकी सम्पत्ति भी राजसात होगी।

टीआइ चंद्रिका यादव ने बताया कि आगर रोड के मंगलनगर निवासी पराग पिता नर्मदाशंकर चौधरी ने 23 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने कालोनाइजर अश्विन पिता महेन्द्र कासलीवाल से साल 2016 में पंचंक्रोशी मार्ग स्थित खुशी नगर कालोनी में 70-70 हजार रुपए में दो प्लाट खरीदे थे। बाद में पता चला कि यह पूरी कॉलोनी ही रेलवे की भूमि पर काटी गई है और अवैध है। इस पर रुपए वापस देने को कहा तो अश्विन कासलीवाल ने उन्हें रुपए देने के बदले दूसरी जगह प्लॉट देने को कहा और बाद में कानीपुरा के पास सुंदर नगर में २५-२५ हजार रुपए अधिक लेकर दो प्लॉट दे दिए, परंतु बाद में पता चला कि सुंदर नगर कॉलोनी भी सरकारी जमीन पर काट लोगों को प्लाट बेचे जा रहे हैं। इसका विरोध किया तो अश्विन कासलीवाल ने शिकायत कर्ता पराग चौधरी को डरा धमका भगा दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी अश्विन कासलीवाल के खिलाफ 420, 294 और 506 में केस दर्ज किया है। जिसे पुलिस तलाश कर रही है।

दर्जनों लोगों के साथ ठगी, कई कॉलोनियों में प्लॉट खरीद फंसे लोग

पद्मावती डेवलपर्स के नाम से कॉलोनी काटने वाले अश्विन कासलीवाल के खिलाफ पूर्व में भी धोखाधड़ी के केस दर्ज हो चुके हैं। इसके बाद भी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हो पाई और वह अब भी सरकारी जमीनों पर कब्जे कर अवैध कॉलोनी काट रहा है। पूर्व में मक्सी रोड क्षेत्र में भी उसने दो कॉलोनी काट दर्जनों गरीबों को झांसे में ले उनके साथ धोखाधड़ी की है। इस मामले में भी लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच कर शिकायत की थी परंतु राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते कार्रवाई नहीं हो पाई। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ रविन्द्र नाथ टैगोर मार्ग निवासी निलेश पिता रामचंद्र बिलोदिया ने जनसुनवाई में शिकायत की थी कि अश्विन मेहता, अश्विन पिता महेन्द्र कासलीवाल, रामेश्वर पिता रामकिशन खंडेलवाल और मकोडिय़ा आम के गौरव पिता अशोक गर्ग ने उन्हें अवैध कॉलोनी प्लॉट बेच दिया था। इसी तरह नयापुरा के राजेन्द्र पिता अशोक मेहता ने भी अश्विन के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की थी।

आरोपी के खिलाफ 420 सहित धमकाने और गालीगलौज के मामले में केस दर्ज किया है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे फिलहाल वह फरार चल रहा है।

चंद्रिका यादव, टीआइ

अवैध कॉलोनी काट लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी और उनकी सम्पत्ति भी राजसात करेंगे। ऐसे अवैध कॉलोनाइजर की लिस्ट तैयार करवाई जा रही है।

सचिन शर्मा, एसपी