उज्जैन

महेश नवमी महोत्सव : इसलिए पहनते हैं पुरुष सफेद वस्त्र और महिलाएं केसरिया परिधान

महेश नवमी महोत्सव पर चल समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भगवान महेश पालकी पर सवार होकर निकले।

3 min read
Jun 22, 2018
ujjain news,Mahesh Navami,Mahesh Navami Festival,

उज्जैन. महेश नवमी महोत्सव पर चल समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भगवान महेश पालकी पर सवार होकर निकले। भगवान का जयघोष करते भजन गाते पुरुष सफेद वस्त्र और महिलाएं केशरिया साड़ी पहनकर शामिल हुए। महोत्सव का समापन 24 जून को होगा। समाजजन ने बताया कि शांति का प्रतीक श्वेत वस्त्र इस दिन धारण किए जाते हैं, साथ ही महिलाएं केसरिया परिधान इसलिए धारण करती हैं, क्योंकि यह धर्म का प्रतीक है।

पालकी में निकले भगवान
महेश नवमी महोत्सव पर गुरुवार को माहेश्वरी समाज द्वारा माहेश्वरी भवन गोलामंडी में भगवान महेश एवं चारभुजानाथ का पूजन अभिषेक किया गया। चारभुजानाथ मंदिर से चल समारोह निकला। पालकी में भगवान महेश के मुखारविंद को विराजमान किया गया। चल समारोह बुधवारिया, निकास, तेलीवाड़ा, कंठाल, रामजानकी मंदिर, सतीगेट, सराफा, श्री लक्ष्मीनृसिंह मंदिर छोटा सराफा, लखेरवाड़ी, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड होते हुए पुन: गोलामंडी चारभुजानाथ मंदिर पहुंचा।

रास्तेभर हुई पूजा-अर्चना
मार्ग में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों और माहेश्वरी समाजजनों ने पालकी में विराजित भगवान महेश की पूजा अर्चना की। चल समारोह में लक्ष्मीनारायण मूंदड़ा, अतुल देवपुरा, ओमप्रकाश काबरा, मनमोहन मंत्री, गोपाल मूंगड़, रूपनारायण झंवर, पुष्पा मंत्री, संगीता भूतड़ा, आरती राठी, सरिता बाहेती, अर्पण इनानी, गीता तोतला, शारदा भंडारी, दीपाली सोमानी, आदि शामिल हुए।

24 को पुरस्कार वितरण के साथ समापन
श्री महेश नवमी महोत्सव में आइस्क्रीम स्टिक से शोपीस बनाना, केवल रंगोली से आरती की थाली सजाना, फ्रूट प्लेट डेकोरेशन, फैन्सी ड्रेस, टॉक शो, लकी गेम, मोनो एक्टिंग, फूल पत्तियों से रांगोली बनाना, आम के व्यंजन, क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 24 जून को पुरस्कार वितरण के साथ श्री माहेश्वरी भवन गोलामंडी में महोत्सव का समापन होगा।

महेश नवमी पर निकाला चल समारोह
नागदा. माहेश्वरी समाज ने अपना उत्पत्ति दिवस (महेश नवमी) उत्साह के साथ मनाया। माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष वीरेंद्र मालपानी के अनुसार बुधवार को बच्चों के खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन माहेश्वरी भवन पर हुआ। गुरुवार सुबह 7 बजे भगवान महेश का अभिषेक, इसके बाद योग शिविर का आयोजन हुआ।

मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
सुबह 9.30 बजे माहेश्वरी समाज नागदा की साधारण सभा का आयोजन, 3 बजे रेलवे स्टेशन के शिव मंदिर से माहेश्वरी भवन तक एक विशाल चल समारोह निकला। इसी दिन शाम को 6 बजे समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का समान समाज के वरिष्ठों द्वारा तत्पश्चात महाआरती एव प्रसादी का वितरण किया गया।

यह रहे मौजूद
इस दौरान माहेश्वरी समाज अध्यक्ष सतीश बजाज, सचिव अशोक बिसानी, माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष सीमा मालपानी, सचिव तारा मोहता, समाज के वरिष्ठ गोविंदलाल मोहता, बंशीलाल मालपानी, जगदीश भूतड़ा, नाथूलाल बांगड़, गोपाल मोहता, नरेंद्र राठी, मनोज राठी, घनश्याम राठी, देवकरण डांगरा, जमना मालपानी, झमक राठी, राजकुमार मोहता, बसंत मालपानी, विपिन मोहता, मुकेश नवाल, महेंद्र बिसानी, बंशीलाल गट्टानी, प्रियेश मोहता, नंदकिशोर मालपानी, राजेश मोहता, नीलेश माहेश्वरी, आनंदीलाल गगरानी व बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।

धूमधाम से मनाई महेश नवमी
खाचरौद. गुरुवार को महेश नवमी का पर्व माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज द्वारा एक चल समारोह बैंड-बाजों एवं ढोल-ढमाकों के साथ माहेश्वरी धर्मशाला से प्रात: 9 बजे निकाला गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ बस स्टैंड तालाब की पाल पर स्थित श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पहुंच समाप्त हुआ। चल समारोह में सबसे पहले अश्वरोही दल धर्मध्वजा लिए चल रहा था, उसके बाद पुरुष वर्ग एवं उनके पीछे महिलाएं चल रही थी। सबसे पीछे सुसज्जित बग्गी में भगवान महेश का चित्र विराजमान था। चल समारोह का नगर में विभिन्न स्थानों पर अनेक सामाजिक एवं राजनैतिक दलों ने मंच बनाकर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के सहभोज का आयोजन भी किया गया।

माहेश्वरी समाज ने मनाई महेश नवमी
सुसनेर. माहेश्वरी समाज ने उत्पति महापर्व महेश नवमी धूमधाम से मनाया। सुबह सभी समाजजनों ने शोभायात्रा निकाली। शुरुआत हरिनगर कॉलोनी स्थित राधा गिरधर मांगलिक परिसर से की गई। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सराफा स्थित राधा दामादोर मंदिर पहुंची। भगवान महेश के चित्र के साथ सभी समाजजन मौजूद थे। शोभायात्रा का समाज सदस्यों के साथ वीरेंद्र जैन ने भी स्वागत किया। माहेश्वरी महिला मंडल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को शर्बत बांटा। चतुर्भुदास भूतड़ा, द्वारकादास लड्ढा, प्रदीप बजाज, राजेंद्र राठी, मनीष बंग, हर्षित बंग व माहेश्वरी महिला मंडल की किरण बांगड़, पायल बंग मौजूद थीं।

ये भी पढ़ें

शहर में गूंजा जय महेश

Published on:
22 Jun 2018 12:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर