5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महंगी कार और बाइक चोरी हो जाए तो कराएं ई-एफआईआर, घर बैठे मिलता रहेगा अपडेट

अब बाइक चोरी मामले में पीडि़त डायरेक्ट ई एफआइआर करा रहे हैं  

2 min read
Google source verification
महंगी कार और बाइक चोरी हो जाए तो कराएं ई-एफआईआर, घर बैठे मिलता रहेगा अपडेट

महंगी कार और बाइक चोरी हो जाए तो कराएं ई-एफआईआर, घर बैठे मिलता रहेगा अपडेट

उज्जैन. मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा वाहन चोरी, सामान्य चोरी व वाद विवाद की शिकायत दर्ज कराने के लिए ई-एफआईआर की सुविधा प्रदान की है, जिसके माध्यम से आप घर बैठे एफआईआर दर्ज करा सकते हैं, इसके बाद आपको भी मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से अपडेट मिलता रहेगा, इस प्रकार की ईएफआर से तत्काल कार्रवाई भी शुरू हो जाती है।

आपकी कीमती बाइक या चार पहिया वाहन चोरी हो जाए तो आपको थाने के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, अब आप ई-एफआइआर के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं, इससे आपकी बाइक की तालाश भी शुरू हो जाएगी, और बाइक चोरी की रिपोर्ट भी तत्काल हो जाएगी।

पुलिस विभाग ने अब घर बैठे ई एफआइआर दर्ज करवाने की सुविधा दी है। जो बाइक चोरी के मामलों में मददगार साबित हो रही है। क्योंकि बाइक चोरी के मामले में अक्सर पुलिस कईं दिनों तक थाने के चक्कर काटने के बाद भी पीडि़त की ओर से एफआइआर दर्ज नहीं करती। ऐसे में अब बाइक चोरी मामले में पीडि़त डायरेक्ट ई एफआइआर करा रहे हैं। हालांकि इसके तहत एक लाख रुपए की चोरी की एफआइआर हो सकती है। इससे ज्यादा की चोरी के मामले में पीडि़त को थाने पहुंच कर एफआइआर दर्ज करवाना होगी।

सोमवार को इसी तरह का मामला माधवनगर थाना पुलिस में सामने आया। राजस्व कॉलोनी में रहने वाले उमेश पिता जगदीश गुप्ता की बाइक 25 जनवरी को घर के सामने से अज्ञात बदमाश चोरी कर गए। मामले में उन्होंने माधवनगर थाने में शिकायत की थी, परंतु पुलिस ने पीडि़त से एक दो दिन इंतजार करने के बाद एफआइआर दर्ज थी। बावजूद थाने के चक्कर काटने के बाद भी बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो उमेश ने सोमवार को बाइक चोरी की ई-एफआइआर दर्ज करवा दी। इसके लिए उन्हें थाने भी नहीं जाना पड़ा। अब पुलिस ने ई-एफआइआर दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी।

चौथे स्थान पर जिला 85 या ई एफआइआर

प्रदेश में उज्जैन जिला एफआइआर में चौथे स्थान पर है, 1 जनवरी तक इन्दौर में 214, सागर में 117, शिवपुरी में 114 और उज्जैन में 71 एफआइआर दर्ज हो चुकी थी। जबकि जनवरी माह में उज्जैन जिले में 13 से ज्यादा एफआइआर दर्ज हुई है।

ऐसे करें इ-एफआइआर
ई-एफआईआर दर्ज कराने के लिए आपको मध्यप्रदेश पुलिस की वेबसाइट या https://citizen.mppolice.gov.in पर खुद को रजिस्टर्ड करें, इसके बाद रजिस्टर्ड आईडी से लॉगिन कर ई एफआईआर दर्ज कर सकते हैं, इ एफआईआर दर्ज होने के बाद आपको मैसेज के माध्यम से अपडेट भी मिलता रहेगा।

यह भी पढ़ें : Gupt Navratri 2022 : गुप्त तरीके से होती है इस नवरात्रि में देवियों की पूजा-उपासना


ई एफआईआर आप 15 लाख से कम के वाहन चोरी, 1 लाख से कम की सामान्य चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ व जिस घटना में चोट व बल का प्रयोग नहीं हुआ हो, ऐसे मामलों में ई एफआईआर दर्ज करा सकते हैं।