
उज्जैन. गीता जयंती पर गुरुवार को इस्कॉन मंदिर में पंडितों की ओर से भगवान श्रीकृष्ण के वह उपदेश सुनाए गए, जो भगवान ने महाभारत के युद्ध में अर्जुन को सुनाए थे। गीता के 18 अध्याय का वाचन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में यज्ञ दर्शन कर गीता के अध्यायों का श्रवण किया। राघव पंडित दास ने बताया कि गीता जयंती पर दिनभर धार्मिक कार्यक्रम हुए।
सुबह इस्कॉन के बृजेंद्र कृष्ण प्रभु की ओर से गीताजी पर विशेष प्रवचन दिए गए। गीताजी का पाठ हुआ। एक कुंडीय यज्ञ भी किया। यज्ञ के साथ गीता के 18 अध्याय का वाचन हुआ। समापन पर दोपहर में महाआरती की गई। गीता जयंती पर मंदिर में भगवान मदन मोहन व राधा का आर्कषक शृंगार करने के साथ मंदिर में फूलों से सजावट की गई।
गीता सार का वितरण
धार्मिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा संस्थान गीताश्रीधर द्वारा गीता सार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अभिराम आश्रम जयसिंहपुरा में आयोजित कार्यक्रम में गीताजी का पूजन आचार्य आशुतोष ने किया। मुख्य वक्ता पं. राजेश त्रिवेदी थे। इस अवसर पर सुमन काबरा, गोरधन तोतला, बलवंत भदौरिया, संदीप चौरसिया, महेश गुप्ता, विकास जैन मौजूद थे। संचालन अशुंल शर्मा ने किया। आभार रूपेश काबरा ने माना।
आज गीता पर प्रवचन
गीता जयंती के अवसर पर रामघाट मार्ग स्थित रामानुज कोट आश्रम में भी गीता प्रतिष्ठानम द्वारा धार्मिक कार्यक्रम व प्रवचन का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। गीता जयंती के मौके पर शहर के विद्वान गीताजी पर विशेष प्रवचन देंगे।
गीता जयंती पर सामूहिक गीता पाठ
मानस भवन क्षीरसागर पर गीता जयंती महोत्सव में सामूहिक गीता पाठ आयोजित किया गया। मानस भवन में सचिव डॉ. दिनेश सुखनंदन जोशी ने गीता का पूजन किया। मानस भवन महिला भजन मंडली द्वारा सामूहिक गीता पाठ किया गया। इस अवसर पर राधेश्याम पाटीदार, जुगल किशोर धामानी, पं. संजय व्यास, संतोष शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा आदि भक्तजनों द्वारा गीता का पूजन किया गया।
Published on:
01 Dec 2017 12:43 pm

बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
