उज्जैन. नकली नोट कांड में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस जिस सरगना को फरार बता रही है, वह पहले दिन ही पकड़ लिया गया था। उसी ने साथ जाकर पुलिस को अन्य आरोपियों के नाम व ठिकाने बताए थे, लेकिन रात को पुलिस ने उसे राजनीतिक दबाव में छोड़ दिया, जिसके बाद से ही मास्टर माइंड समेत उसके दो अन्य साथी भी हाथ से निकल गए। अब आरोपियों को फरार बता पुलिस अपना बचाव करने में लगी हुई है।