
disabled children,learn,International Yoga Day,tricks,nagda news,
नागदा. अंतराष्ट्रीय योग दिवस को एगोशदीप विद्यालय में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ मनाया। बच्चों ने शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में योग व प्राणायाम किया। वहीं कक्षा एक से बारहवीं के विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार व योग की विभिन्न क्रियाएं की। यश पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल में भी योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान शिक्षिका विनिता गुप्ता ने उपस्थित बच्चों को सूर्य नमस्कार के बारे में बताया।
इस मौके पर उप-प्राचार्य विनिता दुबे, सोनम प्रधान, ज्योति डे, प्रेम शेखावत, ज्योति तोमर, मोना शेखावत, संतोष पाल आदि मौजूद थे। जानकारी सारिका शर्मा ने दी। आदित्य विद्या मंदिर हायर सेेकंडरी स्कूल में गुरुवार को स्कूल संचालक प्रीति कमलेश जायसवाल व प्राचार्या अनुराधा कपूर के मागदर्शन में डॉ. सत्यनारायण सत्यार्थी द्वारा विद्यार्थियों को योग कराया। संचालक कमलेश जायसवाल ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करने व व्यायाम करने की सलाह दी। इस दौरान शिक्षक मांगीलाल पांचाल, जितेंद्र अग्रवाल, आसिफ हुसैन, मयंक शर्मा, धर्मेंद्रसिंह सोलंकी, विशाल यादव, राजेश उमठ, रश्मि वैद्य, कविता मोड़ावत, हीना सिंगोटिया, गीता सेन, दीपिका शर्मा, राजकुमारी सहित स्टॉफ मौजूद था। जानकारी नीरज सोनी ने दी। विशेष बच्चों के हितार्थ कार्यरत संस्था स्नेह में भी अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया गया। यहां बच्चों ने सेंटर हेड डॉ. नैना क्रिश्यिन के मार्गदर्शन में योग किया। आज संस्था में जैन सोशल ग्रुप द्वारा शुद्ध जल हेतु आरओ एवं कमल पोरवाल द्वारा फ्रिज प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह १० बजे आयोजित किया गया है। योग दिवस के अवसर पर भारत कॉमर्स उमावि में योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम डायरेक्ट जनरल एनसीसी नई दिल्ली के निर्देशानुसार किया गया। अतिथि संस्था कोषाध्यक्ष अरविंद चतुर्वेदी, विशेष अतिथि अशोक शर्मा, अशोक गुप्ता, संस्था प्राचार्य आरएन शर्मा, राजेश मेहता, मनोहर शर्मा, माधव शर्मा आदि रहे। अतिथियों का स्वागत एनसीसी केडेट रानू यादव एवं अशोक गुप्ता ने किया। इसके साथ ही नागदा सहित क्षेत्र के विभिन्न स्कलों में योग दिवस पर योग किया गया और स्वस्थ्य रहने के गुर सीखेंं।
Published on:
22 Jun 2018, 8:01 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.