11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होम्योपैथी जटिल और पुराने रोगों के उपचार में कारगर: महापौर

विश्व होम्योपैथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब ऊर्जा द्वारा डॉ. पंकज पाटीदार का सम्मान

2 min read
Google source verification
विश्व होम्योपैथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

उज्जैन. विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर शासकीय होम्योपैथी चिकित्सालय, बसंत विहार में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर मुकेश टटवाल ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की प्रभावशीलता और इसकी सुरक्षित उपचार प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पद्धति जटिल और दीर्घकालिक रोगों के उपचार में विशेष रूप से कारगर है। उन्होंने लोगों से इस वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति को अपनाने और इसके प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक

संभाग आयुष अधिकारी डॉ. ज्योति पांचाल ने बताया कि होम्योपैथी न केवल रोगों के उपचार में उपयोगी है, बल्कि यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाती है। वहीं, डॉ. मनीषा पाठक ने कहा कि इस चिकित्सा पद्धति के माध्यम से पुराने और जटिल रोगों का प्रभावी इलाज संभव है। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने होम्योपैथी के वैज्ञानिक और व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी, जिससे आमजन को इसके लाभों की समझ मिल सके।विश्व होम्योपैथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

डॉ. पंकज पाटीदार का सम्मान

कार्यक्रम में लायंस क्लब ऊर्जा उज्जैन द्वारा शहर के प्रतिष्ठित होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. पंकज पाटीदार का सम्मान किया गया। यह सम्मान खाचरोद विधायक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान के हाथों प्रदान किया गया। वक्ताओं ने डॉ. पाटीदार की सेवा भावना और सादगीपूर्ण चिकित्सा कार्यों की सराहना की। इस दौरान डॉ. सिमरन बग्गा, डॉ. सुमती सिंह, बड़नगर के डॉ. आशीष तिवारी, नजरपुर के डॉ. पवन पाटीदार, सुवासा के डॉ. दशरथ पाटीदार, डॉ. रमेश आर्य, डॉ. तरण तारण खालसा, डॉ. आर. मारोठिया, डॉ. दीपक पिंडावाला, डॉ. ललित नागर, डॉ. डी.एस. तोमर, डॉ. पायल त्रिपाठी, डॉ. ममता व्यास, डॉ. भारती श्रीवास्तव, डॉ. योगेश स्वर्णकार, डॉ. भरत शर्मा, डॉ. सज्जन सिंह परिहार, डॉ. योगेंद्र तिवारी, डॉ. बृजेश पवार और डॉ. यश पिंडावाला सहित अनेक चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद विभाग के जिला समन्वयक डॉ. प्रवीण जोशी ने किया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य होम्योपैथी को जन-जन तक पहुँचाना है। अंत में आभार डॉ. प्रवीण पांड्या ने माना।

बड़ी खबरें

View All

उज्जैन

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग