
मध्यप्रदेश के उज्जैन में बड़ा हादसा हुआ है। मावा भट्टी के बायलर में ब्लास्ट हो गया। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। सभी लोगों को गीता देवी अस्पताल रतलाम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, मामला खाचरोद थाना के गोठड़ा गांव का है। जहां श्यामदास बैरागी अपने घर पर मावा बनाने की फैक्ट्री चलाता है। यह घटना मंगलवार की है। तीन दूध विक्रेता मावा बनाने वाली फैक्ट्री में पहुंचे। तो बैरागी ने बायलर को चालू करते ही ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री के ऊपर लगे टीन उड़कर बीस फीट दूर जा गिरे। इतना ही नहीं हादसे में ईंट की दीवार ढह गई और बायलर भी फट गया। फैक्ट्री में उस वक्त चार लोग मौजूद थे। हादसा इतना भीषण था कि ब्लास्ट होते ही लोग भी दूर जाकर गिरे। सभी घायलों को इलाज के लिए रतलाम जिला अस्पताल भेजा गया है। गनीमत ये रही कि ब्लास्ट से आसपास के घरों और लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा है।
खाचरोद के आसपास के इलाकों में मावा बनाने की फैक्ट्री संचालित होती हैं। यहां मुंबई, दिल्ली,इंदौर जैसे बड़े शहरों से मावा भेजा जाता है। जिस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है, वो रहवासी इलाके संचालित होती है। मावा भट्टी का लाइसेंस चेक करने फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन गवर्नमेंट ऑफ एमपी से जारी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट होना पाया गया है।
Updated on:
20 Feb 2024 01:58 pm
Published on:
20 Feb 2024 01:57 pm

