3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोबर के कारण मच गया गदर

दीपावली पर गोबर देने से मना किया तो घर के कांच फोड़े

2 min read
Google source verification

उज्जैन. गोबर के कारण शहर में एक जगह गदर मच गया। दीपावली पर्व पर गोबर देने से मना करने पर हुई कहासुनी पर युवक ने अपने साथियों के साथ घर पर पत्थर फेंककर कांच फोड़ दिए। नीलगंगा पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक पिता चंदू अहिरवार निवासी एकता नगर व उसके दो-तीन साथियों ने बालाजी परिसर निवासी फूलचंद पिता नारायणचंद प्रजापति के मकान पर 24 नवंबर की रात 10 बजे पत्थर फेंके। पुलिस ने बताया कि दीपपर्व पर आरोपी दीपक अहिरवार गोबर लेने के लिए फूलचंद के यहां आया। उस समय उसे गोबर देने से मना किया तो इनके बीच कहासुनी हुई। इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपी दीपक ने घर पर पत्थर फेंके। नीलगंगा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
कार की टक्कर से युवक घायल
तिरुपति एेवन्यु गेट पर कार क्रमांक एमपी 13 सीसी 0851 के चालक ने अर्जुनसिंह पिता बनेसिंह मालवीय को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना 23 नवंबर को सुबह 8 बजे की है। चिमनगंजमंडी पुलिस ने सोमवार को प्रकरण दर्ज किया है।
घोसला चौपाटी पर चक्काजाम करने पर 10 लोगों पर प्रकरण दर्ज
यूरिया खाद की कालाबाजारी को लेकर घोसला चौपाटी पर २४ नवंबर को अपराह्न 4.30 बजे प्रदर्शन कर चक्काजाम करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। राघवी पुलिस के अनुसार टिंकू सिंह डोडिया निवासी घोसला, तेजूसिंह सोधियां निवासी सोनचिड़ी, दरबार सिंह सोधियां निवासी पिपल्या हरजी, कालू उर्फ अरविंद राठौर निवासी घोसला, मांगीलाल माली निवासी घोसला, सुनील चौधरी निवासी घोसला, नागूसिंह सोधियां निवासी घोसला, राहुल बाघेला निवासी घोसला, राकेश जाट निवासी ग्राम पलवा, कमल सिंह सोधियां निवासी लाम्बीखेडी अन्य दो अन्य अज्ञात युवकों पर कायमी की है। बता दें, ने इन्होंने राहुल आंजना निवासी ग्राम भीलखेड़ा के घर पर अवैध रूप से यूरिया खाद की बोरियां रखने तथा इसी बात को लेकर राहुल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने को लेकर चक्काजाम किया था।