
विक्रेता से फल खरीदता ग्राहक
उज्जैन.
गर्मी के मौसम में फलों सेवन सेहत के लिए विशेष फायदेमंद होता है लेकिन इन दिनों जेब पर यह काफी भारी पड़ रहे हैं। एक पखवाड़े में ही अधिकांश फलों के दाम ३० से सौ फीसदी तक बढ़ गए हैं। सबसे अधिक अंगुर के दामों ने उछाल मारी है। इसकी कीमत दो गुना से ज्यादा हो गई है। केले, अनार जैसे कुछ फल के दाम लगभग स्थीर बने हुए हैं। मुख्य फलों में सिर्फ आम ही है जिसके दाम पहले से कम हुए हैं।
सस्ता होकर घरों में आम ने बढ़ाया स्वाद
बीते कुछ दिनों में आम की कीमतों में गिरावट आई है। इसके दाम तुलनात्मक १५ से ३० फीसदी तक घटे हैं। वर्तमान में सबसे ज्यादा महंगा हाफुज आम है।
आम के दाम
विरायटी पहले अब
बादाम ८० से १२० रु. ५० से ८०रु.
केसर ३०० से ४०० रु. १५० से २५० रु.
हाफुस ६०० से ४०० रु. २०० से ४०० रु.
- शहर में इंदौर के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र व दक्षिण भारत से आम आयात होते हैं।
गर्मी में फलों की कीमत
सेवफल-
पहले- १०० से २५० रुपए
अब- १५० से ३५० रुपए
बाजार में उपलब्ध- डिलिशस, किन्नौर, रायल काला, रेड लिलिशिस, फूजी
आयात- मुंबई व दिल्ली मंडी से
अंगुर-
पहले- ५० से ६० रुपए
अब- १५० से २०० रुपए
बाजार में उपलब्ध- गोल दाना, लंबा कैप्सुल दाना
आयात- महाराष्ट्र
तरभुज-
पहले- १० से १२ रुपए
अब- २० से २५ रुपए
बाजार में उपलब्ध- सामान्य
आयात- महाराष्ट्र
मोसंबी-
पहले- ४० से ५० रुपए
अब- ७० से ८० रुपए
बाजार में उपलब्ध- लोकल, महाराष्ट्रीन
आयात- महाराष्ट्र
केला-
पहले- ३० से ५० रुपए
अब- ३० से ५० रुपए
बाजार में उपलब्ध- सामान्य
आयात- महाराष्ट्र
अनार-
पहले- १५० से २०० रुपए
अब- १५० से २०० रुपए
बाजार में उपलब्ध-
आयात- आसपास से
नारीयल-
पहले- ४० से ५० रुपए नग
अब- ५० से ६० रुपए नग
बाजार में उपलब्ध- सामान्य
आयात- गुजरात, दक्षिण भारत
खरभुज-
पहले- ३० से ४० रुपए
अब- ३० से ४० रुपए
बाजार में उपलब्ध- सामान्य
आयात- आसपास
(कीमत रुपए प्रति किलो। जानकारी फल विक्रेताओं से चर्चा के अनुसार)
एक्सपर्ट व्यू
बिन मौसम बारिश ने बढ़ाई कीमत
गर्मी में कुछ फलों की कीमत बढ़ती है लेकिन इस बार यह अंतर अधिक है। कुछ दिनों पूर्व हुई बिन मौसम बारिश के कारण फलों को काफी नुकसान पहुंचा हैं। अंगुर की फसल सर्वाधिक प्रभावित हुई। इससे फलों सप्लाई पर भी असर पड़ा। इसके विपरित गर्मी में मांग बढ़ी है। मौसत के कारण डिमांड व सप्लाई का अंतर अधिक बढऩे से लगभी सभी फलों के दाम बढ़े हैं। हालांकि जो फल आ रहे हैं वह गुणवत्तायुक्त हैं।
- लक्ष्मण जाटवा, फल विक्रेता
Published on:
22 May 2023 12:15 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
