
जानिए गेहलोत ने आखिर बच्चों से क्यों कहा- मोबाइल की बजाय खेलों में रुचि बढ़ाएं,जानिए गेहलोत ने आखिर बच्चों से क्यों कहा- मोबाइल की बजाय खेलों में रुचि बढ़ाएं,जानिए गेहलोत ने आखिर बच्चों से क्यों कहा- मोबाइल की बजाय खेलों में रुचि बढ़ाएं
उज्जैन. बहुप्रतिक्षित दिवंगत राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर नानाखेड़ा उज्जैन में स्थित नवनिर्मित सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का लोकार्पण मंगलवार को किया गया। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के मुख्य आतिथ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में लोकार्पण के बाद मल्टीपर्पस इनडोर स्टेडियम का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर गेहलोत ने कहा कि सरकार खेलों में बढ़ावा देने का हरसंभव प्रयास कर रही है। भारत सरकार ने खेलों के विकास में राशि की वृद्धि की है। खेलों में बच्चे अपनी रुचि दिखाएं। बच्चे मोबाइल पर ज्यादा ध्यान न देकर खेल के प्रति अपना रुझान बढ़ायें, ताकि बल-बुद्धि में वृद्धि हो और तन स्वस्थ रह सके।
राज्यपाल गेहलोत ने खेलो इंडिया योजना में दिवंगत राजमाता सिंधिया स्टेडियम में सात करोड़ रुपए की लागत से सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण की खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल में प्रोत्साहित कर हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय, अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लेकर आएं, इस पर सरकार का मुख्य लक्ष्य है। अभिभावक अपने बच्चों को रुचि अनुसार खेलों के लिए प्रेरित करें। खेल मैदान में कहीं कमी हो तो जनप्रतिनिधि उन्हें जरूर बताएं, ताकि सुविधाओं में वृद्धि की जा सके।
800 मीटर में प्रथम रहे मुकेश
अतिथियों ने मल्टीपर्पस इनडोर स्टेडियम का भूमिपूजन किया और नवनिर्मित सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक का विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया। उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विधायक कप एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 800 मीटर की दौड़ का शुभारम्भ किया। अतिथियों ने 800 मीटर की दौड़ में प्रथम मुकेश भारती डामोर, द्वितीय ध्रुव विनोद पटेल एवं तृतीय स्थान पर शिवम संतोष पाटीदार को ड्रायफ्रूट वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्त में आभार पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र व्यास (स्वामी मुस्कुराके) ने किया। इस अवसर पर नगर निगम सभापति कलावती यादव, यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल, पूर्व विधायक आलोट जितेन्द्र गेहलोत, विवेक जोशी, इकबाल सिंह गांधी, अनिल जैन कालूहेड़ा, क्षेत्रीय पार्षद अंशु-गोपाल अग्रवाल, विजय चौधरी, पुलिस हाउसिंग बोर्ड के एसडीओ वेदांत जादौन, खिलाड़ी, प्रबुद्धजन, पार्षदगण आदि उपस्थित थे।
75 बीघा में फैला है खेल मैदान
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि नानाखेड़ा के समीप खेल मैदान को स्व.राजमाता सिंधिया के नाम से जाना जाएगा। यह मैदान लगभग 75 बीघा में फैला हुआ है। इस खेल मैदान के विकास के कार्यों के लिये सतत सरकार प्रयास कर रही है। आज वर्तमान में उज्जैन में खिलाड़ियों की सभी विधाओं में खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध है। उक्त खेल मैदान का निरन्तर विकास के काम कराये जाएंगे। खेल की मशाल निरन्तर जलती रहे।
सरकार कर रही लगातार प्रयास
विधायक पारस जैन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने खेलों के प्रति खेलो इंडिया अन्तर्गत खिलाड़ियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए खेल बजट में वृद्धि की है। उज्जैन में खिलाड़ियों के लिए मैदानों का विकास किया है। नगर निगम परिसर के पीछे स्वीमिंग पुल का निर्माण कराया गया है। खेल जगत में हमारे खिलाड़ी निरन्तर आगे बढ़े और पदक हासिल करे, इसके लिये भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार निरन्तर काम कर रही है।
नए टै्रक की सौगात मिली
महापौर मुकेश टटवाल ने इस अवसर पर कहा कि उज्जैन में विकास के नए-नए काम हो रहे हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हम उज्जयिनी की धरा पर निवास कर रहे हैं। यहां शिक्षा, उद्योग आदि क्षेत्र में निरन्तर हम आगे बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला देश में प्रथम मध्य प्रदेश राज्य बना है। जिधर देखो उधर शहर में विकास के काम हो रहे हैं। खेल मैदान में नए ट्रैक निर्माण के बनने से खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
चौबीस विधाओं के खिलाड़ी कर सकेंगे प्रैक्टिस
मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ.सनवर पटेल ने कहा कि उज्जैन में खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात मिली है। खेल के मैदान खिलाड़ियों की भावनाओं से जुड़े हुए विकास कार्य हैं। उन्होंने महानन्दा नगर स्थित गुरुजी खेल प्रशाल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर हर विधाओं के खिलाड़ी अपना खेल खेलते हैं, परन्तु एक कमी थी, जो आज नानाखेड़ा स्व.राजामाता सिंधिया स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण से पूरी हुई है। इस मैदान में चौबीस विधाओं के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकेंगे। बिना उपकरण के खिलाड़ी अपनी अनेक विधाओं को खेल सकेंगे। खिलाड़ी अब विश्वस्तर पर हमारे देश का परचम लहरायें।
लॉन टेनिस कोर्ट निर्माणाधीन
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ओपी हरोड़ ने बताया कि खेलो इंडिया योजना अन्तर्गत सात करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण हुआ है। इसी मैदान में बहुउद्देशीय खेल परिसर का निर्माण 11 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। इसमें बेडमिंटन कोर्ट, मलखंभ केन्द्र, शूटिंग रेंज, कुश्ती, कराते, जिम्नेशियम हॉल, मेडिकल रूम एवं अन्य सुविधाएं खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होंगी। इसी मैदान में 25 लाख रुपए की लागत से लॉन टेनिस कोर्ट निर्माणाधीन है। 80 लाख रुपए की लागत से बाउंड्रीवाल का निर्माण हुआ है। देवास रोड स्थित पुलिस लाइन में 12 लाख रुपए की लागत से बेडमिंटन कोर्ट का निर्माण, महाराजवाड़ा जिमनास्टिक प्रशिक्षण केन्द्र पर अत्याधुनिक खेल उपकरण दो करोड़ 50 लाख रुपए के दिए गए हैं। उज्जैन में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता योगासन एवं मलखंब खेलों का आयोजन कराया गया था।
Published on:
29 Aug 2023 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
