25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचमहाभूत के जल तत्व पर उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय मंथन, संघ प्रमुख भागवत भी शामिल होंगे

पर्यावरण संरक्षण की वैश्विक चुनौती पर मंथन के लिए देश के चयनित पांच शहर में उज्जैन शामिल, 27 से 29 तक होगा मुख्य आयोजन

3 min read
Google source verification
International meeting in Ujjain on the water element

पर्यावरण संरक्षण की वैश्विक चुनौती पर मंथन के लिए देश के चयनित पांच शहर में उज्जैन शामिल, 27 से 29 तक होगा मुख्य आयोजन

उज्जैन.
पर्यावरण के आधार पंचमहाभूत में से एक जल तत्व पर उज्जैन में मंथन होगा। २७ से २९ दिसंबर तक मुख्य आयोजन में देश-विदेश से विशेषज्ञ यहां जमा होंगे और जल शोधन, नदी निति आदि पर विचार रखेंगे। २८ दिसंबर को सर संघ चालक मोहन भागवत के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय महत्व के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

पर्यावरण को लेकर भारत सहित पूरे विश्व में चिंता जताई जा रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पंचतत्वों को समझने और वृहद निति बनाने के उद्देश्य से देश में सुमंगलम अभियान प्रारंभ किया है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर समिति गठित की गई है जिसमें भारत सरकार के कुछ विभाग भी शामिल हैं। अभियान अंतर्गत पंचमहाभूत के प्रत्येक तत्व को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सो में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जल तत्व के लिए उज्जैन का चयन किया है। अभियान अन्तर्गत यहां भारत सरकार के सहयोग से दीनदयाल शोध संस्थान व मप्र जन अभियान परिषद द्वारा सुजलाम अन्तरराष्ट्र्रीय जल महोत्सव सम्मेलन होगा। जन अभियान परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय ने बताया कि 5 दिसम्बर से महाकालेश्वर मंदिर में चतुर्वेद परायण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। मुख्य आयोजन इंदौर रोड मालगुड़ी डेज रिसोर्ट में २७ से २९ दिसंबर तक होगा।

३० से अधिक कुलपति होंगे शामिल
उपाध्याय के अनुसार मुख्य तीन दिवसीय आयोजन में देश-विदेश से जल विषय के करीब ३५ विशेषज्ञ कार्यक्रम में शामिल होंगे और अपने विचार रखेंगे। इनके साथ ही देशभर ३० से अधिक विश्व विद्यालय के कुलपति भी आएंगे।

महाकाल इसलिए उज्जैन का चयन

सुमंगलम अभियान अंतर्गत पांच तत्व पर पांच शहरों में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। अभी तक दो आयोजन आकाश तत्व पर देहरादून व वायू तत्व पर भूवनेश्वर में आयोजन हो चुके हैं। तीसरा आयोजन उज्जैन में जल तत्व पर हो रहा है। उपाध्याय के अनुसार भगवान महाकाल का जल से जुड़ाव है इसलिए जलतत्व के लिए उज्जैन का चयन किया है। पृथ्वी तत्व पर काशी और अग्री तत्व पर बैंग्लुरू में कार्यक्रम होंगे। अगले वर्ष दिल्ली में मुख्य आयोजन होगा जिसमें पांचों आयोजन का सार शामिल रहेगा। उक्त कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शामिल हो सकते हैं।

कार्यक्रम अंतर्गत उज्जैन में कब क्या
- 5 दिसंबर से महाकालेश्वर मंदिर में चतुर्वेद परायण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ।
- 20 दिसम्बर से कला संगम गतिविधि। स्वामीनारायण आश्रम में देश-प्रदेश से प्रमुख चित्रकार द्वारा जलतत्व पर चित्रांकन। स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम।
- २४ दिसंबर, मालगुड़ी डेयज रिसोर्ट के नजदीक हस्तशिल्प मेला।
- 26 दिसंबर, जलागम कलश यात्रा। प्रदेश के 313 ब्लॉकों की नदियों की जल लेकर प्रतिनिधि पहुंचेंगे।
- २७ दिसंबर, इंदौररोड मालगुडी डेज वेडिंग डेस्टिनेशन एण्ड रिसोर्ट में मुख्य आयोजन का शुभारंभ। मुख्यमंत्री शामिल होंगे। जल विशेषज्ञ भाग लेंगे।
- 2८ दिसंबर, मुख्य आयोजन का दूसरा दिन। व्याख्यान के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत का उद्बोधन।
-२९ दिसंबर, मुख्य कार्यक्रम का तीसरा दिन व समापन। राज्यपाल आमंत्रित।

तैयारियों को लेकर हुई बैठक
सुजलाम अंतराष्ट्रीय जल महोत्सव सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को इंदौररोड स्थित अरविंद योग शक्तिपीठ आश्रम में दो सत्रों में बैठक हुई। सुबह 11.30 बजे अधिकारियों के साब बैठक हुई जिसमें विभाष उपाध्याय ने आयोजन की जानकारी दी। दीनदयाल शोध संस्थान के महासचिव अतुल जैन ने पंचमहाभूत की अवधारणा से परिचित कराया। बैठक में संगठन महासचिव अभय महाजन, महानिदेश बीआर नायडू, कलेक्टर आशीष सिंह, निगामयुक्त रौशनकुमार सिंह, जिप सीइओ अंकिता धाकरे आदि मौजूद थे। दूसरे सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री मोहन यादव, तीर्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष माखन सिंह चौहान, सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, अभय महाजन, अनिल जैन कालुहैड़ा, सोनू गेहलोत, शिवेद्र तिवारी, रजत मेहता आदि शामिल रहे। बैठक में बताया गया कि अभियान के माध्यम से विश्व को ग्लोबल वार्मिंग कम करने के लिए सनातन पद्धति की जानकारी प्राप्त होगी। बैठकों के बाद कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया जिसमें आर्किटेक्ट सुधीर सक्सेना ने ले-आउट की जानकारी दी।