यह बात रत्न कीर्ति विजय महाराज ने खाराकुआं स्थित ऋषभ छगनीराम पेढ़ी में कही। महाराज के जन्मदिन के अवसर पर सुनील जैन के नमकमंडी स्थित निवास से सुबह 10.30 सामैया निकाला गया। मीडिया प्रभारी अभय जैन भैया ने बताया कि जुलूस में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। मार्ग पर चावल से गहूलि से स्वागत किया गया। नरेंद्र तरवेचा और प्रकाश नाहर ने प्रभावना वितरित की। सामैया विमल कीर्ति विजय महाराज की निश्रा में निकाली गई, जो छत्री चौक, भागसीपुरा होते हुए खाराकुआं पहुंची। यहां युवा मुनि की सांसारिक मातुश्री पुष्पा बेन मेहता व परिवारजनों ने गहूलि कर उन्हें वदाया। इस अवसर पर जयंतीलाल जैन, कांतिलाल संघवी, अशोक भंडारी, बाबूलाल बजलीवाला, दिलीप सिरोलिया, संजय जवेलर्स, चंद्रप्रकाश जैन, प्रमोद जैन आदि उपस्थित थे।