7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव : महाकाल की नगरी में दो दिन छायेगा कान्हा के जन्म का उल्लास

गोपाल मंदिर और सांदीपनि आश्रम में 23 तो इस्कॉन मंदिर में 24 को होगा लड्डू गोपाल का जन्म

2 min read
Google source verification
patrika

isckon,Sandipani ashram ujjain,Shree krishna janmashtami,gopal mandir ujjain,Krishna Janmashtami 2019 Date,Shri krishna janmashtami 2019 news,Shree krishna janmashtami 2019,

उज्जैन. राजाधिराज भगवान महाकाल की नगरी में दो दिनों तक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रहेगी। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। गोपाल मंदिर और सांदीपनि आश्रम में 23 तथा इस्कॉन मंदिर में 24 अगस्त को लड्डू गोपालजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

शहर के मध्य स्थित श्रीद्वारकाधीश धाम गोपाल मंदिर में 23 अगस्त की शाम 6 बजे पट बंद होंगे और रात 12 बजे जन्म आरती होगी। पुजारी श्रीराम पाठक ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस बार भी झांकियां सजेंगी और रात में भगवान का अभिषेक-शृंगार किया जाएगा।

बच्छ बारस पर फूटेगी मटकी
पुजारी पाठक ने बताया कि 27 अगस्त को बच्छ बारस पर भगवान द्वारकाधीश के दरबार में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दिन दोपहर 12 बजे दही की मटकी फोड़ी जाएगी।

सांदीपनि आश्रम में 23 को मनेगी जन्माष्टमी
सांदीपनि आश्रम जहां भगवान ने महर्षि सांदीपनि गुरु से 64 कला सीखी थीं। उस स्थान पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। मुख्य पुजारी रूपम व्यास ने बताया भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि 23 अगस्त को जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन मंदिर में स्वर्ण द्वारकापुरी का निर्माण किया जाएगा एवं आकर्षक विद्युत एवं फूलों से सज्जा की जाएगी। रात 11.30 बजे गोपालजी का अभिषेक-पूजन कर रात 12 बजे भगवान की महाआरती की जाएगी और 24 अगस्त शनिवार को नंद महोत्सव का आयोजन होगा।

2३ अगस्त से इस्कॉन में तीन दिन जन्माष्टमी
देवास रोड स्थित इस्कान मंदिर में 23 से 25 अगस्त तक तीन दिवसीय महामहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी व्यंजन उत्सव विशेष है, भगवान कृष्ण को अर्पित किए जाने वाले 56 भोगों के अतिरिक्त विदेशों में जो व्यंजन अर्पित किए जाते हैं, उनकी एक प्रदर्शनी लगेगी। इच्छुक श्रद्धालु उसे खरीदकर आनंद ले सकेंगे। इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद जी के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कृष्ण-लीला पर आधारित झांकियां सजेंगी। प्रतिदिन शाम को 8 बजे भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अमोल भक्त प्रभु के निर्देशन में होगा। साथ ही यहां किड्स और सेल्फी जोन बनाए जाएंगे।

भगवान के वस्त्र और शृंगार की सजी दुकानें
गोपाल मंदिर और फ्रीगंज के बाजार में जन्माष्टमी पर्व के चलते दुकानें सजने लगी हैं। यहां भगवान के वस्त्र, बांसुरी, सिंहासन, पंजीरी और अन्य शृंगार की दुकानें सजने लगी हैं।