उज्जैन . विश्व प्रसिद्ध दक्षिणमुखी श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तडक़े भस्म आरती के दौरान 4 बजे मंदिर के पाट खोले गए। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शकर, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भगवान महाकाल के मस्तक पर रजत चंद्र अर्पित कर राजा स्वरूप में श्रृंगारित किया गया। प्रतिदिन बाबा महाकाल की दिव्य आरती होती है।