26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP ELECTION 2018 : आज 3 बजे तक वापस ले सकेंगे नाम, फिर बंटेंगे चुनाव चिह्न

जिले की विभन्न विभानसभाओं को लेकर जमा नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद अब नाम वापसी बुधवार दोपहर 3 बजे तक हो सकेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 14 Nov 2018, 11:26 AM IST

election news

BJP,Congress,Congress leader,bjp mla,Candidate,Assembly Elections 2018,changemaker,

उज्जैन. जिले की विभन्न विभानसभाओं को लेकर जमा नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद अब नाम वापसी बुधवार दोपहर 3 बजे तक हो सकेगी। जो प्रत्याशी चुनाव लडऩा नहीं चाहते हैं, वे रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। निर्धारित समय खत्म होने के बाद नाम वापस नहीं ले सकेंगे।

विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार उज्जैन जिले की सातों विधानसभाओं के अभ्यर्थियों द्वारा संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष नामांकन पत्र जमा किए गए थे। संविक्षा में कुल 114 आवेदको में से 22 के नामांकन त्रुटी या दस्तावेज की कमी के कारण निरस्त कर दिए गए हैं। एेसे में जिले की सात सीटों पर फिलहाल 92 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें से इच्छुक आवेदक बुधवार दोपहर ३ बजे तक नाम वापस ले सकता है। इसके लिए संबंधित अभ्यर्थी रिटर्निंग आफिसर को प्रारूप 5 में हस्ताक्षरित नोटिस देकर अभ्यर्थिता वापस ले सकता है। निर्धारित समय के बाद नाम वापस लेना अमान्य है और इसका कोई विधिक प्रमाण नहीं है।

आज आवंटित होंगे चुनाव चिह्न
नाम वापसी का समय खत्म होने के बाद से चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और वेध अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। आयोग ने प्रतीकों के विनिर्देशन, आरक्षण व आवंटन के सम्बन्ध में निर्वाचन प्रतीक आदेश 1968 जारी किया है। इसमें दलों की राष्ट्रीय व राज्यीय दलों के रूप में मान्यता के लिए भी उपलब्ध किया गया है। आदेश के पैरा 17 के अधीन आयोग नियमित अन्तरालों पर राष्ट्रीय व राज्यीय दलों के नाम, उनके लिए क्रमश: आरक्षित प्रतीकों की सूची, रजिस्ट्रीकृत गैर मान्यता प्राप्त दलों की सूची व प्रत्येक राज्य के लिए अनुमोदित मुक्त प्रतीकों की सूची अधिसूचित करता है। कोई अभ्यर्थी इन सूचियों के बाहर का प्रतीक नहीं चुन सकता है। इस बार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीयकृत दलों के अलावा 120 मुक्त प्रतीक व 42 निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित मुक्त प्रतीक हैं।

चुनाव से पहले तीन पार्षद सहित 15 कार्यकर्ताओं की भाजपा में वापसी
चुनाव से पहले भाजपा जिला ग्रामीण ने तराना व बडऩगर के तीन पार्षदों सहित 15 कार्यकर्ताओं को पुन: पार्टी में शामिल कर लिया। बागी होकर चुनाव लडऩे व पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कुछ समय पहले इन्हें निष्किासित किया गया था। आगामी चुनाव में इनका सहयोग लेने पार्टी ने इनकी घर वापसी कराई है। ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्याम बंसल के अनुसार तराना के अशोक वक्त पार्षद, राजेन्द्र मौर्य पार्षद, इसरार जागीरदार पार्षद, कृष्णपालसिंह तोमर, कन्हैयालाल राठौर सुमराखेड़ा, दिनेश कुमावत सहित बडऩगर के लोकेन्द्र चोपड़ा, सुशील श्रीमाल, सुनील अजमेरा, पवन शाह, राजकुमार पोरवाल, राजेश वेद, महावीर अजमेरा, पुनीत जैन, राधेश्याम गेहलोत को पुन: पार्टी में शामिल किया है। जिला सहमीडिया प्रभारी पंकज चौहान ने बताया प्रदेश नेतृत्व की गाइडलाइन मुताबिक सभी कार्यकर्ताओं को पुन: सदस्यता प्रदान की गई है।