22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahakal Sawari: सावन का पहला सोमवार आज, मनमहेश रूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे महाकाल

Mahakal Sawari: महाकाल की पहली सवारी में आज शामिल होंगे जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग रहेगी बंद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 22 Jul 2024, 9:23 AM IST

mahakal sawari

सावन के पहले सोमवार पर आज मनमहेश रूप में निकलेगी बाबा महाकाल की पहली सवारी।

Mahakal Sawari: आज से देवों के देव महादेव के प्रिय माह सावन की शुरुआत हो गई है। खास यह है कि माह के पहले सोमवार पर उज्जैन में बाबा महाकाल की पहली सवारी निकाली जाएगी। इसे देखते हुए हुए आषाढ़ के अंतिम दिन रविवार को ही मानसून पर भी 'भोले' का रंग चढ़ा। जैसे वो भी भोले का स्वागत करने आ गया हो।

शाम 4 बजे भक्तों का हाल जानने निकलेंगे महाकाल

पहले सोमवार पर उज्जैन में बाबा महाकाल की पहली सवारी (Mahakal Sawari) शाम 4 बजे से शुरू होगी। मंदिर के मेन गेट पर सशस्त्र बल पालकी में विराजमान भगवान श्रीमनमहेश को गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। बाबा लाव-लश्कर के साथ मनमहेश स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

सात सवारियां निकलेंगी इस बार

इस बार सावन-भादौ में 7 सवारियां रहेंगी। पहली बार सवारियों में इस बार जनजातीय कलाकारों का दल, बाबा की सवारी के सुलभ दर्शन के लिए दो एलइडी रथ के साथ कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट होंगे शामिल

पहली सवारी (Mahakal Sawari) में एमपी के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट शामिल होंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने सावन-भादौ के हर शनिवार, रविवार और सोमवार को भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग बंद करने का फैसला लिया है।