12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकाल की शरण में ध्यान लगाने मिट्टी, गोबर और लकड़ी से बनाई 4 कुटिया

महाकाल मंदिर आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, अब उन्हें ध्यान लगाने के लिए भी एक शांत और सुखद एहसास कराने वाला वातावरण मिलेगा।

2 min read
Google source verification
महाकाल की शरण में ध्यान लगाने मिट्टी, गोबर और लकड़ी से बनाई 4 कुटिया

महाकाल की शरण में ध्यान लगाने मिट्टी, गोबर और लकड़ी से बनाई 4 कुटिया

उज्जैन . महाकाल बाबा के दर्शन करने आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है, अगर आप भी उज्जैन में आकर ध्यान लगाने चाहते हैं, तो यहां आपके लिए गोबर, मिट्टी और लकड़ी से कुटिया तैयार हो रही है, जहां आपको ध्यान लगाने के लिए शांत और साफ सुथरा वातावरण मिलेगा, अच्छी बात यह है कि यहां बैठने के बाद खुद ब खुद आपका ध्यान लग जाएगा।

उज्जैन में अब श्रद्धालु बाबा महाकाल के नजदीक बैठकर ध्यान लगा सकेंगे। इसके लिए महाकाल लोक में चार कुटिया बनाया जा रहा है। दो-तीन महीने में यह सुविधा मिलने लगेगी। स्मार्ट सिटी ने महाकाल लोक के दूसरे चरण में जनसुविधा बढ़ाने और प्राचीन भवनों को संवारने के साथ ध्यान कुटियाओं का निर्माण शुरू किया है। भक्त बाबा के नजदीक ध्यान कर सकें, इसके लिए कुटिया का निर्माण मंदिर से 200 मीटर दूर महाराजवाड़ा भवन के पीछे किया जा रहा है।

ध्यान कुटिया के निर्माण में पीली मिट्टी, लकड़ी, गोबर आदि का उपयोग किया गया है। गोलाकार में बनी कुटिया का दायरा चार मीटर है। इसके आसपास पौधों की क्यारी व पगडंडी बनाई है। पूरे मैदान में घास और आसपास वृक्ष लगे हैं। पास ही छोटे रुद्रसागर का सौंदर्यीकरण हो रहा है, वहीं बड़े रुद्रसागर में साफ पानी की व्यवस्था की गई है। यहां ऐसा माहौल तैयार किया जा रहा है, जैसा द्वापर या त्रेता युग में मुनियों के आश्रम होते थे।

महाकाल लोक के दूसरे चरण में मंदिर के नजदीक चार ध्यान कुटिया का निर्माण किया जा रहा है। प्री-बुकिंग कर श्रद्धालु यहां ध्यान लगा सकेंगे। -नीरज पांडेय, अधीक्षण यंत्री, स्मार्ट सिटी कंपनी, उज्जैन

प्राकृतिक सुंदरता और संगीत धुन में ध्यान

कुटिया व आसपास प्राकृतिक खूबसूरती बढ़ाई जा रही है। शुद्ध हवा के लिए पौधे लगाए जा रहे हैं। कुटिया में ओम या अन्य ध्वनि का हल्का संगीत चलेगा, जो एकाग्रता व ध्यान लगाने के लिए उपयुक्त होगा।

यह भी पढ़ें : 3000 रुपए महीना मिलेगा, लाड़ली बहना के खाते में हर बार बढ़ेंगे 250 रुपए