एक दो नहीं पूरे 108 साल चलेगा यहां महायज्ञ, शाही स्नान के साथ हुई शुरुआत

यह आयोजन श्रीश्री मौनीबाबा के आशीर्वाद और संत सुमन भाई के सान्निध्य में होगा। पिछले 11 वर्षों से सतत चल रहे विश्व कल्याण महायज्ञ की पूर्णाहुति बुधवार को हुई। 

less than 1 minute read
Apr 22, 2016
Mahayagya for 108 year, royal holy dip, know about ujjain, simhastha, kumbh mela, simhastha kumbh, maha kumbh, hindu mela, culture fest, ujjain city, ujjain, simhastha, madhya pradesh news in hindi
उज्जैन.सिंहस्थ के आगाज और शाही स्नान के साथ ही इस पावन धरा में अब विश्व का पहला ऐसा महायज्ञ आरंभ होने जा रहा है, जो लगातार 108 वर्षों तक चलता रहेगा। अंकपात मार्ग स्थित मौन तीर्थ आश्रम गंगा घाट पर 22 अपै्रल से यह यज्ञ 11 बजे आरंभ होगा।

simhastha-2016/index.php" target="_blank">कुंभ2016 की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहांCLICK करें

यह आयोजन श्रीश्री मौनीबाबा के आशीर्वाद और संत सुमन भाई के सान्निध्य में होगा। पिछले 11 वर्षों से सतत चल रहे विश्व कल्याण महायज्ञ की पूर्णाहुति बुधवार को हुई। इसके बाद 22 अपै्रल से सिंहस्थ आगाज के साथ 108 वर्षों के लिए महायज्ञ पुन: आरंभ होगा, इस बीच करीब 9 महाकुंभ संपन्न हो जाएंगे।


मौन तीर्थ आश्रम में होने वाले महायज्ञ में मौनी बाबा के साथ सुमन भाई, अर्चना सुमन, एडवोकेट कैलाश विजयवर्गीय एवं देश-विदेश के अनेक भक्त शामिल होंगे। सुमनभाई ने कहा कि परमात्मा स्वयं यज्ञ स्वरूप हैं। 11 वर्षों से महामृत्युंजय यज्ञ किया जा रहा था, जिसकी बारहवें वर्ष में पूर्णाहुति की गई।


इसी प्रकार 22 अपै्रल को एक नवीन उपक्रम जुडऩे जा रहा है, इस दिन अखंड यज्ञ की स्थापना होगी, जो वर्षों तक अबाध रूप से प्रज्जवलित रहेगा। सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण प्रदान करने वाला यह यज्ञ सर्व को सर्वदा ऊर्जस्वी बनाता रहेगा। 13 मई से 21 मई तक मानस मंगल महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें रामकथा कही जाएगी।
Published on:
22 Apr 2016 10:10 am
Also Read
View All

अगली खबर