26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा नेत्री का दावा- मोदी सरकार में कम हुई महंगाई, जब सस्ती चीजें पूछीं तो ये था रिएक्शन

कहा— बजट देखेंगे तो पता चलेगा कौन-सी वस्तुएं सस्ती हुई

2 min read
Google source verification
Maya Naroliya BJP Mahila Morcha Pradeshadyaksh Maya Naroliya

Maya Naroliya BJP Mahila Morcha Pradeshadyaksh Maya Naroliya

उज्जैन. कोरोना संक्रमण के बाद देशभर में महंगाई बढ़ी है। खाद्य वस्तुओं से लेकर ईंधन तक सब कुछ महंगा हुआ और आम जनता परेशान है। लेकिन भाजपा नेताओं को सबकुछ सामान्य दिख रहा है । इसकी बानगी शहर आई भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के बयान से सामने आया है। उनका मानना है कि मोदी सरकार में महंगाई बढ़ी है तो कई सामान सस्ते भी हुए हैं। जब उनसे पूछा गया कि सस्ता क्या हुआ तो वह पहले कुछ बता नहीं पाई, बाद में कहा कि मोदी सरकार के बजट देखेंगे तो उसमें पता चल जाएगा।

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया निरोलिया गुरुवार को शहर आई थी। यहां मीडिया से चर्चा में उन्होंने मोदी सरकार और भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यों की तारीफ के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाता है। हाल ही कैबिनेट की टीम में 11 मातृशक्तियों को मंत्रिमंडल में स्थान दिया है। मोदी सरकार ने मेडिकल में आरक्षण को लेकर ओबीसी व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षण मंजूर किया। मोदी मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग के 27 सांसदों को मंत्री पद प्रदान किया।

उन्होंने बताया कि सरकार में महिलाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट का काम भी किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के सभी जिलों में महिला थाने खोलकर महिलाओं को सुरक्षा देने का कार्य किया गया है। अन्न उत्सव के तहत मध्यप्रदेश में 1 करोड़ 15 लाख परिवारों के लगभग 5 करोड़ हितग्राही लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिले इस कार्य में भाजपा का संगठन कार्यकर्ता पूरी ताकत से लगे हुए है ।


लोकशक्ति भवन पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री व युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी का मूल उद्देश्य राष्ट्रहित है। हम सभी कार्यकर्ता राष्ट्रहित की भावना को लेकर कार्य करने वाले कार्यकर्ता है। सत्ता हमारे लिए जनसेवा का माध्यम है। मोदी और शिवराज सरकार ने यह साबित कर दिया कि हम जो कहते हैं, वह करते हैं। कोरोना काल मे अन्य दलों के कार्यकर्ता अपने घरों में क्वॉरंटीन हो गए थे। ऐसे समय में भाजपा कार्यकर्ता लोगों की मदद में जुटे।