1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस की सक्रियता पर यह क्या बोल गए भाजपा सांसद, वायरल हुआ VIDEO

सांसद फिरोजिया का विवादित वीडियो वायरल- कोई मरे तो बैठने जाए, कांग्रेस ने गलत परंपरा बना दी

2 min read
Google source verification
ujjain-1.png

,,

उज्जैन। भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया (member of parliament BJP ujjain anil firojiya ) का एक विवादित वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कांग्रेस विधायक महेश परमार पर तंज कसते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सांसद कहते दिखाई दे रहे हैं कि वो आया..वो आया की माला जपना बंद करो। वो पांव छूता है, घुटना छूता है, भगवान जाने वह क्या छूता है। सांसद फिरोजिया यहां तक कह गए वो सोचता है अपने परिवार में कोई मरे तो बैठने जाए, बिन बुलाए पगड़ी में जाए..कांग्रेस ने गलत परंपरा बना दी।

यह भी पढ़ेंः

34 किलो वजन कम करने पर मिले 34 हजार करोड़ रूपए

सांसद फिरोजिया का वीडियो तराना में भाजपा के दीपावली मिलन समारोह का बताया जा रहा है। सांसद फिरोजिया (anil firojiya ) कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। इसमें वह कह रहे हैं कि हम सब को एकजुट होने का समय है। अभी एकजुट नहीं हुए तो फिर कभी नहीं हो पाएंगे।

इस दौरान वह कांग्रेस विधायक महेश परमार की क्षेत्र में सक्रियता को लेकर भी कार्यकर्ताओं को सजग करते दिखाई दिए। हालांकि उन्होंने अपने भाषण में विधायक परमार का नाम तो नहीं लिया, लेकिन वह उन्हीं पर तंज कसते दिखाई दिए। दअरसल विधायक परमार अपने क्षेत्र में बड़े-छोटे कोई भी व्यक्ति सामने आता है तो वह उसके पैर पड़ लेते हैं। इसी को लेकर सांसद फिरोजिया कह रहे हैं कि वो पांव छूता है, घुटना छूता है...भगवान जाने वह क्या छूता है।

यहां देखें VIDEO

यही नहीं, विधायक परमार अपने क्षेत्र में किसी भी गमी के कार्यक्रम अवश्य शामिल होते हैं। विधायक की इसी आदत को सांसद फिरोजिया यह कहकर विरोध जता रहे हैं कि कांग्रेस ने गंदी परंपरा डाल दी है, इसलिए वो यह सोचता है कि अपने परिवार में कोई मरे तो बैठने जाए, अर्थी में जाए और पगड़ी में बगैर बुलाए ही बैठने जाए। सांसद का वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वायरल वीडियो में यह भी

दीपावली मिलन समारोह के निमंत्रण पत्र में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्रसिंह, प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा व विधायक पारसचंद्र जैन के भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था। कार्यक्रम में तीनों ही अतिथि नहीं आए। बताया जा रहा है कि सांसद फिरोजिया कार्यक्रम के जरिए मंत्री भूपेंद्रसिंह के माध्यम से कई घोषणाएं करवाने वाले थे लेकिन वह नहीं हो पाई। वायरल वीडियो में सांसद कार्यकर्ताओं को यह समझाते भी दिख रहे हैं कि ग्रामीण अंचल के कार्यकर्ता या जनता सोचती है कि वो आ गया तो सम्मान बढ़ गया, इससे सम्मान नहीं बढ़ता है।


हमारे हिन्दू धर्म मे पैर पड़ने या किसी सुख-दु:ख में घर जाने की परंपरा है। सांसदजी को बताना चाहिए कि क्या यह गुनाह है। मैंने क्या विकास कार्य किए हैं, मेरे क्षेत्र में आकर देखें। वह तो मूर्खता पूर्ण जैसी बातें हैं, उन्हीं से पूछिये ऐसा क्यों बोल रहे हैं।

-महेश परमार, विधायक, तराना

यह भी पढ़ेंः

सड़क पर उतरे सांसद लोगों के पैर पड़ते रहे, लोग शर्मिंदा होते रहे

Story Loader