चल-अचल संपत्ति के मामले में उज्जैन दक्षिण सीट के भाजपा प्रत्याशी मंत्री मोहन यादव जिले के लगभग सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ रखा है। उनकी, पत्नी और आश्रित सदस्य के पास कुल ४२ करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। खास बात यह कि इसमें से १० करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का इजाफा बीते पांच वर्ष में हुआ है। उनके अलावा उज्जैन उत्तर सीट के भाजपा प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेड़ा भी करोड़पति हैं।
नाम निर्देशन पत्र के आखिरी दिन सोमवार को भाजपा प्रत्याशी मोहन यादव ने दक्षिण और अनिल जैन कालूहेड़ा ने उत्तर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इन सीट पर कांगे्रस के चेतन यादव व माया त्रिवेदी पहले ही नामांकन जमा कर चुकी हैं। उक्त नेताओं द्वारा रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत संपत्तियों के ब्यौरे के अनुसार, दानों ही विधानसभा के मतदाताओं को प्रमुख राजनीतिक दल के प्रत्याशियों के रूप में करोड़पति उम्मीदवार मिले हैं। इनमें सबसे अधिक संपत्ति मंत्री मोहन यादव के पास है। उनकी व परिवार की संपत्ति कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव और परिवार की संपत्ति से लगभग चार गुना अधिक है। इसके विपरित उत्तर में भाजपा के कालूहेड़ा व परिवार की संपत्ति कांग्रेस की माया त्रिवेदी व परिवार की संपत्ति की आधे से कम है।
कांग्रेस प्रत्याशियों पर भाजपा से ज्यादा प्रकरण
पुलिस प्रकरण के मामले में भाजपा के दोनों प्रत्याशियों की स्थिति शून्य है। यादव व कालूहेड़ा पर वर्तमान में एक भी पुलिस प्रकरण दर्ज नहीं है। इधर कांगे्रस के दोनों प्रत्याशी माया त्रिवेदी व चेतन यादव पर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज है। हालांकि यह प्रकरण राजनीतिक या जन आंदोलन और से अधिक संंबंधित है। चेतन यादव पर पाढ़ा लड़ाई के मामले में दोष सिद्ध भी हुआ है।
उज्जैन दक्षिण: डॉ. मोहन यादव (भाजपा)
कृषि भूमि, आवासीय और व्यावसायिक भवन, कर्ज भी ८ करोड़ से ज्यादा
मोहन यादव व परिवार की संपत्ति में बड़ा भाग जमीन से संबंधित है। ग्राम सेवरखेड़ी में ४ एकड़ की पुष्तेनी जमीन है। इसके अलावा सेवरखेड़ी, भूखी माता, बडऩगर रोड, चिंतामन रोड, उज्जैन कस्बा में उनके या पत्नी के नाम से कृषि भूमि हैं। इसके अलावा विष्णुपुरा में उनके व पत्नी के तीन गैर कृषि भूखंड हैं। मालीपुरा, विक्रम मार्ग फ्रीगंज में परिवार के व्यावसायिक भवन हैं। अवंतिपुरा, अब्दालपुरा, कुमावत पथ, शिवांश एवेन्यू, दशहरा मैदान, मुंज मार्ग, रचना टॉवर भोपाल, में स्वयं व परिजन के १२ आवासीय भवन हैं। इनमें से कई संपत्तियां वर्षों पुरान हैं। बैंक लोन आदि के रूप में यादव पर दायित्व भी ८ करोड़ ५४ लाख रुपए से ज्यादा के हैं। पांच वर्ष में दायित्व में ४४ लाख रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
पांच साल में परिवार की बढ़ी संपत्ति – 100763636
कुल आय
स्वयं-1985200
पत्नी- 1307000
क्रिमिनल रेकॉर्ड लागू नहीं
कैश इन हैंड
स्वयं-141500
पत्नी- 338200
कैश इन बैंक
स्वयं- 7 खातों में 2644775
पत्नी- 186441 रु.
आश्रित- 36758 रु. कुल संपत्ति
चल संपत्ति
स्वयं- 56632757 रुपए
पत्नी- 32385997 रुपए
आश्रित-10263008
अचल संपत्ति
स्वयं- 133608000 रु.
पत्नी – 187592000 रुपए
वाहन: एक इनोवा कार, एक सुझुकी स्कूटर
जेवर
स्वयं- 8.40 लाख रु. का 140 ग्राम सोना
पत्नी- 15 लाख रु. का 250 ग्राम सोना, 78 हजार की 1.2 क्रिग्रा चांदी।
शस्त्र: एक रिवोल्वर, एक गन 12 बोर
बीमा: 340000
बॉन्ड: 16035000 शेयर
उज्जैन दक्षिण: चेतन यादव(कांग्रेस )
कृषि भूमि लेकिन आवासीय भवन नहीं
चेतन यादव भी भूमि स्वामी हैं। उनके पास २.९७ एकड़ कृषि भूमि हैं जिसमें उनका आधा हिस्सा है। ग्राम डेंडिया में संयुक्त स्वामित्व की ०.७१ हेक्टेयर गैर कृषि भूमि हैं जिसमें उनका १/६ हिस्सा है। वाणिज्य भवन के रूप में मालगुड़ी डेयज मैरिज गार्डन व रिसोर्ट भूमि व सुभाष मार्ग पर भवन है। यादव के नाम पर कोई आवासीय भवन नहीं है। बैंक लोन आदि के रूप में उन पर १.८३ करोड़ रुपए से अधिक का दायित्व भी है।
पांच साल में बढ़ी संपत्ति- ज्ञात नहीं
कुल आय
स्वयं-485730
पत्नी- लागू नहीं
क्रिमिनल रेकॉर्ड- धारा 188,269,270 में प्रकरण। पाड़ा लड़ाई के प्रकरणों में दोष सिद्ध।
कैश इन हैंड
स्वयं-1230500
पत्नी- 51600
कैश इन बैंक
स्वयं-6 बैंक में 22590 रु.
पत्नी- 2717 रु.
कुल संपत्ति
चल-
स्वयं-12033062 रुपए
पत्नी- 2189317 रुपए
आश्रित -72000
अचल- स्वयं- 90769213 रु.
पत्नी- निरंक
वाहन- एक टोयोटा इनोवा कार, एक टाटा सफारी कार, एक मोटर सायकल रॉयल इनफिल्ड
जेवर-
स्वयं- 60 हजार की 10 ग्राम सोने की चेन, 30 हजार की 5 ग्राम की सोने की अंगुठी
पत्नी- 21 लाख के 350 ग्राम के सोने के आभुषण, 35 हजार के 500 ग्राम चांदी के आभूषण
शस्त्र- उल्लेख नहीं
बीमा:
बॉन्ड: 1500 रुपए के शेयर
उज्जैन उत्तर: अनिल जैन कालूहेड़ा
पुश्तैनी जमीन के अलावा भूखंड भी
अनिल जैन कालूहैंड़ा के पास ग्राम कालूहेड़ा में ११ हेक्टेयर से अधिक पुश्तेनी कृषि भूमि है। इसमें उनका १/६ हिस्सा है जिसका बाजार मूल्य करीब ४० लाख रुपए है। इसके अलावा महाराणा प्रताप नगर में गैर कृषि भूखंड हैं। दशहरा मैदान पर आवासीय भवन है। पत्नी के नाम पर भी सांवेर रोड मोतीबाग में विभिन्न भूखंड हैं। जैन व परिवार पर २७ लाख रुपए से अधिक की देनदारी भी है।
पांच साल में बढ़ी संपत्ति- ज्ञात नहीं कुल
आय-
स्वयं- 2181490
पत्नी- 1425030
आश्रित- 236240
क्रिमिनल रेकॉर्ड – लागू नहीं
कैश इन हैंड
स्वयं- 175000
पत्नी- 50000
कैश इन बैंक
स्वयं- 3 बैंक में 3312770 रु.
पत्नी- 3 बैंक में 561890 रु.
आश्रित- 605883 कुल संपत्ति
चल संपत्ति
स्वयं- 23049504 रुपए
पत्नी- 9842991 रुपए
आश्रित -1306185
अचल संपत्ति-
स्वयं- 12739562 रु.
पत्नी – 16028248
वाहन- एक कार होंडा सिटी, फोर्ड इको स्पोर्ट, दो पहिया स्कूटी पेप व एक्टिवा
जेवर-
स्वयं- 11 लाख के 180 ग्राम सोने के जेवर, 2.81 लाख की 4 किलो चांदी
पत्नी- 78 लाख रु. के 1290 ग्राम सोने के जेवर, 2 लाख के 26 ग्राम डायमंड, 2 लाख की तीन किलो चांदी।
शस्त्र- उल्लेख नहीं
बीमा- 17 लाख राशि की 5 पॉलिसी
बॉन्ड- 3.56 लाख के शेयर
उज्जैन उत्तर: माया त्रिवेदी(कांग्रेस)
कृषि भूमि और होटल
माया त्रिवेदी के नाम पर आवासीय भवन नहीं है। उनके व पति के संयुक्त खाते की ग्राम भदेड़ में कृषि भूमि है। इस पर तीर्थ यात्री और कृषि व्यवस्था के लिए अस्थायी निर्माण भी है। इसके अलावा उनके व परिवार के पास महाकाल मार्ग पर प्लॉट है जिन पर होटल निर्मित है। माया व पति पर ३३ लाख रुपए से अधिक की देनदारी भी है।
पांच साल में परिवार की बढ़ी संपत्ति-85000000
कुल आय
स्वयं 1038850
पति 1089840
क्रिमिनल रेकॉर्ड- धारा 341,353,34,188 में 3 प्रकरण। दो में चालान प्रस्तुत नहीं।
कैश इन हैंड
स्वयं-90000
पति- 1,75000
कैश इन बैंक
स्वयं- 8 बैंक में 107772 रुपए
पति- 195119 रु.
कुल संपत्ति
चल- स्वयं- 4295389 रुपए
पति- 3170119 रुपए
आश्रित -813584
अचल- स्वयं- 6,20,00,000 रु.
पति – 7,45,00,000 रुपए
वाहन- स्वयं एक महिंद्रा केयूवी 100,एक डॉटसन गो
पति- एक मंहिद्रा एक्सयूवी 500, एक टोयाटा इनोवा क्रिस्टा, एक होंडा एक्टिवा दो पहियां
आश्रित- एक टोयाटा फॉच्र्युनर
जेवर-
स्वयं- 24.60 लाख का 40 तोला सोना, 75 हजार की 1 किलो चांदी
पति- 6.15 लाख का 10 तोला सोना, 1.48 लाख रुपए की 2 किलो चांदी
शस्त्र- नहीं
बीमा: उल्लेख नहीं
बॉन्ड: डाक बचत खाता 103398