8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क पर नीलगाय सामने आने से पलटी एंबुलेंस, घटना के दौरान गर्भवती महिला ने बच्चे को दिया जन्म

MP News: उज्जैन की घट्टिया तहसील में नीलगाय को बचाने के चक्कर में एंबुलेंस पलट गई।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील के ग्राम बिछड़ोद में गर्भवती महिला को एंबुलेंस से डिलीवरी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक रास्ते में नीलगाय के आने से एंबुलेंस पलट गई। एंबुलेंस में झटका लगने के कारण गर्भवती महिला की मौके पर ही डिलीवरी हो गई।

दरअसल, 24 वर्षीय किरण को रात 11 बजे के आसपास प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद एंबुलेंस से उसे घट्टिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाते वक्त नजरपुर-बिछड़ोद के बीच गडरोली फंटा के पास अचानक नीलगाय आ गई। जिसके कारण अनियंत्रित होकर एंबुलेंस पलट गई। उस वक्त एंबुलेंस में गर्भवती महिला के साथ उसकी मां और आशा कार्यकर्ता भी मौजूद थीं। हादसे के बाद आशा कार्यकर्ता ने मौके पर ही प्रसव कराया।

मां को इलाज के लिए उज्जैन रेफर किया

हादसे में गर्भवती महिला की मांग घायल हुई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रविवार को उज्जैन रेफर कर दिया गया। साथ ही मां और नवजात को भी चरक अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों ने बताया कि राहगीरों की मदद से मां और बच्चे को दूसरी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उज्जैन अस्पताल भेज दिया।