उज्जैन

शहर के प्रमुख मार्ग होंगे चौड़े, हटाए जाएंगे अतिक्रमण

MP News: उज्जैन में सिंहस्थ-2028 को देखते हुए इन दिनों अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ी करने का काम किया जा रहा है।

2 min read
Jul 24, 2025
प्रतीकात्मक फोटो पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ-2028 को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। बुधवार को नगर निगम की टीम ने निजातपुरा इलाके में कार्रवाई करते हुए मस्जिद से सटी 11 दुकानों को जेसीबी से हटाया। ये काम कोयला फाटक से गोपाल मंदिर तक प्रस्तावित मास्टर प्लान रोड के पहले चरण का हिस्सा है। जिसकी कुल लंबाई 570 मीटर है।
'

पहले चरण में यहां से हटाया गया अतिक्रमण

नगर निगम के द्वारा पहले चरण में कोयला फाटक से मेट्रो टॉकीज की गली तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाया गया। इस कार्रवाई में 11 दुकानों को हटाने के साथ चौड़ीकरण का काम पूरा हुआ।

प्रमुख मार्गों को किया जाएगा सुगम

सिंहस्थ-2028 को देखते हुए मास्टर प्लान के अंतर्गत शहर के पुराने और प्रमुख मार्गों को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर निगम ने मास्टर प्लान के तहत कार्रवाई शुरु की। आने वाले समय में मेट्रो टॉकीज से आगे वाले हिस्सों तक विस्तार किया जाएगा।

कार्तिक मेला ग्रांउड से नई खेड़ी तक का मार्ग 24 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे नइखेड़ी रेलवे स्टेशन से शिप्रा नदी की राह आसान होगी। कर्कराज पार्किंग से भूखीमाता मंदिर तक का मार्ग का 24 मीटर चौड़ीकरण होगा। इस मार्ग पर ब्रिज भी निर्माण भी हो रहा है। इससे महाकाल और भूखीमाता मंदिर की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी।

45 मीटर चौड़ी होंगी सड़कें

मकोड़िया आम चौराहे से विराट नगर होते हुए गरोठ हाइवे तक का मार्ग भी चौड़ा होगा। एमआर 13 के नाम से पहचाने जोन वाले इस मार्ग को मास्टर प्लान में 45 मीटर निर्धारित किया है। लेकिन 18 से 24 मीटर चौड़ा किया जाना प्रस्तावित है। भर्तृहरि गुफा से ऋणमुक्तेश्वर तक का मार्ग भी 12 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। गढ़कालिका मंदिर से मत्स्येंद्रनाथ समाधि तक का मार्ग 18 मीटर चौड़ा। भैरवगढ़ जेल चौराहे से पीपलीनाका तक का मार्ग सिक्सलेन के रूप में 45 मीटर चौड़ा होगा।जूना सोमवारिया से पीपलीनाका होते हुए अंकपात चौराहे तक का मार्ग चौड़ा होगा। इस मार्ग को करीब 30 मीटर चौड़ा किया जाना प्रस्तावित है। पीपलीनाका से ओखलेश्वर श्मशान तक 45 मीटर चौड़ा किया जाएगा।

Updated on:
24 Jul 2025 05:53 pm
Published on:
24 Jul 2025 05:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर