26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video : महाकाल शिखर पर लोहे की सीढिय़ों से चलकर जाएंगे भक्त, करेंगे नागचंद्रेश्वर के दर्शन

नागचंद्रेश्वर मंदिर में प्रवेश के लिए लोहे का स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
patrika

August 15,Devotees,preparations,Mahakal temple Ujjain,mahakaleshwar temple,Nagchandreshwar darshan,Nagapanchami,

उज्जैन. नागपंचमी पर वर्ष में एक दिन के लिए खुलने वाले भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह मंदिर महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर स्थित है। श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रवेश देने के लिए हमेशा की तरह इस बार भी लोहे सीढिय़ों से ही प्रवेश दिया जाएगा। सीढिय़ों को तैयार करने का काम प्रारंभ हो गया है। वर्ष में एक ही बार 24 घंटे के लिए नाग पंचमी के दिन यह मंदिर खुलता है। इस बार 15 अगस्त को नागपंचमी है।

महंतजी खोलते हैं मंदिर के पट
महाकाल मंदिर प्रांगण में स्थित महानिर्वाणी अखाड़े के महंत प्रकाशपुरी द्वारा रात 12 बजे मंदिर के पट खोले जाते हैं। पहली पूजन उन्हीं के द्वारा संपन्न होती है। इसके बाद आम दर्शनार्थियों के लिए दरबार अगली रात 12 बजे तक के लिए खोल दिया जाता है।

24 घंटे में डेढ़ लाख भक्त करते हैं दर्शन
महाकालेश्वर मंदिर के साथ-साथ श्रीनागचंद्रेश्वर के दर्शनों के लिए इस दिन भक्तों का हुजूम उमड़ता है। 24 घंटे खुलने वाले मंदिर में दर्शन के लिए आने वालों का तांता लग जाता है। करीब डेढ़ लाख भक्त इस दिन यहां पहुंचकर दर्शन करते हैं। इस दौरान शासकीय पूजा करने का भी विधान है।

महाकाल सवारियों की ऐसी रहेगी व्यवस्था
श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली महाकाल की सवारियों के दौरान आम व्यवस्था के साथ श्रद्धालु समूह के नियंत्रण पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए मार्ग पर पर कुछ स्थान चिंह्नित किए गए हैं। गुरुवार को प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने सवारी मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों के दल ने महाकाल मंदिर से रामघाट तक ई-रिक्शा और इसके बाद पैदल सवारी मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान बताया गया कि सवारी के वक्त रामानुजकोट, कार्तिक चौक, जगदीश मंदिर, सत्यनारायण मंदिर ढाबा रोड पर श्रद्धालुओं का दबाव रहता है। इसके लिए उचित कार्ययोजना अनुसार बल तैनात किया जाएगा।

अधीनस्थों को दिए निर्देश
कलेक्टर और एसपी ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि सवारी मार्ग के सभी गिराऊ और जर्जर भवनों को चिह्नित कर उन पर चेतावनी बोर्ड लगाएं। मार्ग में जहां-जहां नाले और नालियों खुली हैं, उन्हें कवर किया जाए। सवारी मार्ग का पैचवर्क किया जाए। मार्ग की पर्याप्त सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

श्रावण महोत्सव मंच का पूजन
श्रावण महोत्सव के लिए कलाकारों की चयन करने के बाद दूसरी तैयारियां प्रारंभ हो गई है। गुरुवार को महोत्सव के अनुरूप मंच की साज-सज्जा के लिए महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक अभिषेक दुवे ने मंच का पूजन किया। इसके बाद मंदिर समिति के अधिकारियों-सेवकों और स्थानीय कलाकारों के साथ बैठक की। इसमें महोत्सव की गरिमा अनुसार अतिथियों को आमंत्रित करने पर विचार किया गया। सेवकों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई।

मंदिर में चांदी की सफाई
सावन-भादौ मास के मद्देनजर महाकाल मंदिर विभिन्न कार्यों की शुरुआत हो गई है। मंदिर के गर्भगृह की चांदी की दीवार के साथ ही चांदी द्वार की सफाई कर इन्हें चमकाया जा रहा है। इसके अलावा मंदिर में मरम्मत कार्य प्रारंभ हो गया है।