18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक छत के नीचे मिलेगा साहित्य का खजाना…स्टूडेंट्स कहेंगे वॉव…वैरी नॉइस

आलीशान पंडाल तैयार हो रहा है, जिसमें लगभग 50 स्टॉल रहेंगे। लगभग 30 जाने-माने प्रकाशकों द्वारा हिंदी, अंग्रेजी, मालवी, संस्कृत एवं अन्य भारतीय भाषाओं में प्रकाशित हजारों उत्कृष्ट पुस्तकें विक्रय हेतु उपलब्ध होंगी।

2 min read
Google source verification
National Book Fair organized in Ujjain

दशहरा मैदान पर आलीशान पंडाल तैयार हो रहा है, जिसमें लगभग 50 स्टॉल रहेंगे।

उज्जैन. शहर में 1 से लेकर 6 सितंबर तक साहित्य की गंगा बहेगी। इसके लिए दशहरा मैदान पर आलीशान पंडाल तैयार हो रहा है, जिसमें लगभग 50 स्टॉल रहेंगे। हर स्टॉल पर रोचक जानकारी परक, अलग-अलग विषयों की पुस्तकों का खजाना मिलेगा। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए यहां अनेक पुस्तकें रहेंगी।
पुस्तकों के प्रति दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह खास अवसर होगा। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत (शिक्षा मंत्रालय) और जिला प्रशासन, उज्जैन (मध्य प्रदेश) के संयुक्त तत्वावधान और मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी, भोपाल, विक्रम विश्वविद्यालय, महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय, अवंतिका विश्वविद्यालय के सहयोग से पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस पुस्तक मेले में लगभग 30 जाने-माने प्रकाशकों द्वारा हिंदी, अंग्रेजी, मालवी, संस्कृत एवं अन्य भारतीय भाषाओं में प्रकाशित हजारों उत्कृष्ट पुस्तकें विक्रय हेतु उपलब्ध होंगी। इसके अलावा सभी आयु वर्ग के पाठकों के लिए लोकोपयोगी विज्ञान, लोकप्रिय सामाजिक विज्ञान, राष्ट्रीय व आत्म जीवन चरित, लोक-संस्कृति, भारतीय एवं विश्व साहित्य जैसे विषयों पर और प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सहयोगी पुस्तकें भी मौजूद होंगी। प्रतिदिन साहित्यिक, सांस्कृतिक और बच्चों के लिए अनेक कार्यशालाओं व प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा।

द्विभाषी पुस्तकों के साथ नई शृंखला भी मिलेगी
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत न्यास द्वारा बच्चों के लिए प्रकाशित द्विभाषी पुस्तकों के साथ-साथ नई शृंखला इंडियाञ्च75 भी मेले में उपलब्ध रहेंगी, जो पाठकों को हमारे स्वतंत्रता सैनानियों के जीवन और संघर्षों से परिचित कराती है। साथ ही प्रतिष्ठित पीएम युवा योजना के तहत प्रकाशित पुस्तकें भी उपलब्ध होंगी।
11 से 8 बजे तक खुला रहेगा मेला
मेले का समय प्रतिदिन सुबह 11 से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। मेले में प्रवेश नि:शुल्क है व सभी के लिए किताबों पर न्यूनतम 10 प्रतिशत की छूट होगी। इस अवसर पर लेखक, साहित्य प्रेमी, प्रकाशक और सभी पुस्तक प्रेमी सादर आमंत्रित हैं।