10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज: उज्जैन में मतदाता-युवाओं के हाथ में सरकार बनाने की ताकत, इन्हीं से तय होगी जिले की भी राजनीति

कुल मतदाताओं में से 50 फीसदी 40 वर्ष से कम, इनमें भी २३ हजार से ज्यादा किशोर पहली बार करेंगे मतदान

2 min read
Google source verification
National Voters Day : 50 percent of the voters are youth

कुल मतदाताओं में से 50 फीसदी 40 वर्ष से कम, इनमें भी २३ हजार से ज्यादा किशोर पहली बार करेंगे मतदान

उज्जैन.
विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी कर रहे हैं लेकिन सरकार की कुर्सी तक पहुंचने की सीढ़ी युवा ही रहेंगे। प्रदेश के साथ जिले का राजनीतिक भविष्य भी युवाओं के हाथों होगा क्योंकि कुल मतदाताओं में करीब ५० फीसदी ४० उम्र से कम के हैं। ऐसे में जिसने युवाओं का दिल जीता समझो चुनाव जीता।

बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। युवा मतदाताओं को राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इसे मनाया जाता है। मजबूत लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत हैं कि देश या प्रदेश ही नहीं जिले में भी बड़ी संख्या में युवा मतदाता हैं। यह युवा मतदाता सूचि में तो शामिल हैं ही, मतदान में भी बढ़चढ़कर भाग लेते हैं। वर्तमान में जिले में करीब ५० फीसदी मतदाता युवा हैं। राज्य निर्वाचन विभाग ने हाल ही में नवीन मतदाता सूचि का प्रकाशन किया है। ५ जनवरी की स्थिति अनुसार जिले में कुल १४ लाख ९३ हजार ६०० मतदाता हैं। इनमें से १८ से ३९ वर्ष आयु के ७ लाख २४ हजार ८६४ मतदाता हैं। यही नहीं इन युवा में १८ से १९ वर्ष के २३ हजार १८ मतदाता हैं जबकि पिछले प्रकाशन तक इनकी संख्या ८ हजार ५१३ ही थी। यह ऐसे मतदाता है जो विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे।

जिले में किस उम्र के कितने मतदाता
विधानसभा १८-१९ २०-२९ ३०-३९ ४०-४९ ५०-५९ ६०-६९ ७०-७९ ८०-८९ ९०-९९ १०० प्लस कुल
उज्जैन उत्तर ३०६२ ४३०४६ ५६८८० ४८३५३ ३३६२९ २१०५५ १०८०९ ३३०७ ६४१ ४१ २२०८०२
उज्जैन दक्षिण ३१९९ ४९७२१ ६२८५० ५२३८२ ३९६५९ २६०१३ १२३१५ ४०६४ ६७१ ४९ २५०९२३
नागदा खाचरौद ३७७८ ५०९४२ ५४१७९ ४४८३५ ३१९५३ १८८६१ ८५९९ २६३६ ४३१ ४२ २१६२५६
महिदपुर ३४१० ५१९३९ ५०५७४ ४२३७७ २९६५५ १७५१८ ८५९३ २९४८ ५८३ ५० २०७६४७
तराना ३३८७ ४३७७० ४२२०६ ३५८६८ २६८७९ १७८३७ ९१३४ ३५६२ ९२० १२८ १८३६९१
घट्टिया ३३४० ५२१५९ ५१२७५ ४५८९७ ३१३६८ १९४३४ ९२७१ ३३४३ ७६२ ५९ २१६९०८
बडऩगर २८४२ ४५८१६ ४६४८९ ४१७०१ २९५५८ १८२३८ ८८८५ ३१३२ ६५२ ६० १९७३७३
कुल २३०१८ ३३७३९३ ३६४४५३ ३११४१३ २२२७०१ १३८९५६ ६७६०६ २२९९२ ४६३३ ४३५ १४९३६००