16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यू ईयर: कुछ अलग अंदाज में होगा यहां नए वर्ष का वेलकम

मंदिरों में छाएगा भक्ति का उल्लास, सांदीपनि आश्रम में मोगरे व रजनीगंधा से शृंगार, चिंतामण मंदिर में विशेष सजावट

2 min read
Google source verification
New Year: Welcome to the new year here in a different way

मंदिरों में छाएगा भक्ति का उल्लास, सांदीपनि आश्रम में मोगरे व रजनीगंधा से शृंगार, चिंतामण मंदिर में विशेष सजावट

उज्जैन. धर्म की राजधानी में नए साल का पहला दिन धर्म और भक्ति के उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिरों में आकर्षक सजावट और प्रतिमाओं का विशेष शृंगार किया जाएगा। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नववर्ष के स्वागत में धार्मिक नगरी की छटा भी अलग ही नजर आएगी। सांदीपनि आश्रम के पुजारी पं. रूपम व्यास ने बताया कि 1 जनवरी को नववर्ष के प्रथम दिन भगवान श्रीकृष्ण, महर्षि सांदीपनि और बलरामजी की प्रतिमाओं के समक्ष गरम दूध और गजक का भोग लगाया जाएगा। रजनीगंधा और मोगरे के फूलों से सजावट की जाएगी। चिंतामण गणेश मंदिर के पुजारी शंकर गुरु ने बताया कि 1 जनवरी को पूर्ण स्वरूप में शृंगार, पगड़ी, 56 भोग, दर्शन बाहर से रहेंगे। पुजारी ने बताया मंदिर में दो साल से चल रहा निर्माण कार्य अब भी अधूरा है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी प्रकार इस्कॉन मंदिर में भी देर रात तक भजन-कीर्तन किए जाएंगे। चामुंडा माता मंदिर का स्थापना दिवस 1 जनवरी को मनाया जाता है। पुजारी शरद चौबे ने बताया इस दिन ५६ भोग लगाए जाएंगे।

1 जनवरी को सजेगी संगीत की महफिल
एक जनवरी को नए साल का पहला दिन संगीत के दीवानों के नाम होगा। कालिदास अकादमी के संकुल हॉल में सांगीतिक शाम उन लोगों के नाम रहेगी, जो काल कवलित होकर ईश्वर की शरण में हैं लेकिन कहीं न कहीं हमारे साथ भी हैं। शाम 7 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। राग म्यूजिकल क्लब की अध्यक्ष तृप्ति वैद्य ने बताया कि स्मृतिगन्ध टाइटल से यह आयोजन होगा, जिसमें गजेंद्र प्रताप सिंह, सावन कुमार, सुचित्रा पंडित, नेहा आचार्य का गायन रहेगा। संगीत संयोजक जयेंद्र रावल है।

महाकाल मंदिर में आज भजन प्रस्तुति
वर्ष के अंतिम दिन मेहता म्यूजिकल ग्रुप की ओर से 31 दिसंबर को सुबह 9 बजे महाकाल मंदिर प्रांगण में भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी। जानकारी दीपक मेहता ने दी।

म्यूजिकल इवेंट 1 जनवरी को चकोर पार्क में
नववर्ष के स्वागत में बसंत बहार म्यूजिकल इवेंट का आयोजन 1 जनवरी को दोपहर 1 से 5 बजे तक चकोर पार्क मक्सी रोड पर आयोजित किया जाएगा। संचालिका राजकुमारी बैरागी के निर्देशन में यह आयोजन होगा। इसमें महेश अमोदे खरगोन, गायत्री परसाई राजगढ़, महेन्द्र मिष्टी इंदौर म्यूजिशियन, दीपक गन्धर्व, धनराज, चित्रांश रावल द्वारा सुमधुर वाद्य यंत्रों से प्रस्तुति दी जाएगी। मंच संचालन राजेश सारडा करेंगे। जानकारी राजकुमारी बैरागी ने दी।