जयपुर-भोपाल ट्रेन के लेट होने से अपडाउनरों को परेशान होना पड़ रहा है। इस ट्रेन से रतलाम, खाचरौद व नागदा से प्रतिदिन लगभग २५० से ३०० लोग उज्जैन अपडाडन करते हैं। इसी प्रकार उज्जैन से शाजापुर, मक्सी व बेरछा तथा सीहोर, कालापीपल से प्रतिदिन लगभग ५०० यात्री भोपाल के लिए अप-डाउन करते हैं। सुबह में एक यह मात्र ट्रेन है जो भोपाल शासकीय कार्यालय के समय सुबह ११ बजे पहुंचती है।