
इन दिनों में महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन कर सकते हैं PM मोदी, फिर श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा भव्य क्षेत्र
उज्जैन. श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर विकास योजना के पहले चरण का कार्य आखिरी दौर से गुजर रहा है। ऐसे में प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण कर सकते हैं। इसके बाद आमजन के लिए इस भव्य क्षेत्र को खोल दिया जाएगा।
मृदा फेज-1 के कार्यों का मंगलवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा, महाकाल कॉरिडोर में ऐसे वृक्ष लगाए हैं, जिनसे सुंदरता तो बढ़े ही, भविष्य में श्रद्धालुओं को छाया भी मिले। कलेक्टर ने त्रिवेणी संग्रहालय से लेकर लोटस पोंड, प्रवेश द्वार, कॉरिडोर, पार्किंग क्षेत्र, धर्मशाला, प्लाजा का निरीक्षण किया। उन्होंने बनाए जाने वाले मार्केट में सभी सुविधाएं विकसित करने, कॉरिडोर व प्रवेश के अन्य स्थानों पर पेयजल के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए।
पहले फेज में हुआ ये काम
महाकाल क्षेत्र विकास योजना के प्रथम चरण में महाकाल प्लाजा, महाकाल कॉरिडोर, मिडवे जोन, महाकाल थीम पार्क, घाट एवं डेक एरिया, नूतन स्कूल कॉम्पलेक्स, गणेश स्कूल कॉम्पलेक्स का कार्य पूर्ण हो चुका है। महाकाल कॉरिडोर के तहत प्रथम घटक में पैदल चलने हेतु उपयुक्त 200 मीटर लम्बा मार्ग बनाया गया है। इसमें 25 फीट ऊंची एवं 500 मीटर लम्बी म्युरल वाल बनाई गई है। यही नहीं 108 शिवस्तंभ शिव की विभिन्न मुद्राओं सहित निर्मित हो चुके हैं, जो अलग ही छटा बिखेर रहे हैं। लोटस पोंड, ओपन एयर थिएटर तथा लेकफ्रंट एरिया और ई-रिक्शा व आकस्मिक वाहनों हेतु मार्ग भी लगभग पूर्ण हो चुका है। बड़े रूद्र सागर की झील में स्वच्छ पानी भरा जाएगा और यह सुनिश्चित किया गया है कि इस झील में गन्दा पानी बिल्कुल न मिलने पाये। उक्त सभी कार्यों का लोकार्पण नवम्बर माह में प्रस्तावित है।
कोबरा सांप ने उगले अंडे, हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने
Updated on:
31 Aug 2022 12:42 pm
Published on:
31 Aug 2022 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
