उज्जैन. राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा की केंद्र सरकार व पीएम पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि अपने मित्र अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। इसी का प्रमाण राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता समाप्त करना है। राहुल गांधी ने संसद में अडानी की कंपनी में 20 हजार करोड़ का सवाल उठाया और पूछा कि यह रकम कहां से आई और किसने दी। इसके बाद उनको एक मामले में दो वर्ष की सजा और इसके 24 घंटे के भीतर उनकी सदस्यता समाप्त करना केंद्र सरकार में डर दर्शा रहा है।