25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकाल की शरण में पंजाबी सिंगर बी प्राक, भस्म आरती में हुए शामिल

Ujjain Mahakal Temple : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बी प्राक(B Praak) अल सुबह बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। सिंगर रोजाना होने वाली पारंपरिक भस्म आरती में शामिल हुए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 25 Dec 2024, 12:42 PM IST

b praak ujjain mahakal temple

Ujjain Mahakal Temple : उज्जैन के महाकाल मंदिर में रोजाना भक्तों का मेला लगा रहता है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड के कलाकार, खेल जगत के सितारे और बड़े-बड़े राजनेता अक्सर बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचते रहते है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बी प्राक(B Praak) अल सुबह बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। सिंगर रोजाना होने वाली पारंपरिक भस्म आरती में शामिल हुए।

ये भी पढें - नए साल में तोहफा, 60 से अधिक IAS का बढ़ेगा कद, 12 IPS भी होंगे प्रमोट

भक्ति में लीन दिखें गायक

बुधवार की अल सुबह गायक बी प्राक महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल में बैठकर सिंगर ने घंटों तक भगवान महाकाल का ध्यान किया। मंदिर के पुजारी ने पूरे विधि-विधान से कालों के काल महाकाल की पूजा की। इस दौरान बी प्राक ने हाथों को जोड़कर महाकाल का आशीर्वाद लिया। सिंगर काफी देर तक ताली बजाते हुए बाबा की भक्ति में लीन नजर आए।

ये भी पढें - नए साल में मिलेगा तोहफा! पहले दिन फ्री में मेट्रो की सवारी, बाद में इतने का कटेगा टिकट

महाकाल के अद्भुत दर्शन

मीडिया से बातचीत के दौरान, बी प्राक ने 'जय महाकाल' का नारा लगाते हुए कहा कि यहां की व्यवस्थाएं बहुत अद्धभुत है। महाकाल की कृपा हम सब पर बनी रहे। यहां आकर जो अनुभव हुआ है उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उसके लिए आपको महाकाल के दर्शन करने पड़ेंगे। महाकाल को देखते ही आपके अंदर ताकत आ जाएगी। आपको ऐसा लगेगा कि यहां या तो आप है या महाकाल, बाकि कोई नहीं।