26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामलीला में हुआ श्रीराम का राज्याभिषेक

अंगद का पैर नहीं हिला पाए रावण के महारथी, कुंभकरण, मेघनाथ, रावण का हुआ वध

2 min read
Google source verification
ramleela ramayan play at ujjain

अंगद का पैर नहीं हिला पाए रावण के महारथी, कुंभकरण, मेघनाथ, रावण का हुआ वध

उज्जैन। सामाजिक न्याय परिसर के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला का समापन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ। अंतिम दिन रामसेतु के निर्माण से प्रारंभ हुई रामलीला में रावण की पूरी सभा में बैठे महारथी भी अंगद का पैर नहीं हिला पाए, लक्ष्मणजी को शक्ति लगी और कुंभकरण, मेघनाथ और रावण का वध हुआ।
कथा के प्रारंभ में भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मणजी की आरती हेमलता दीदी सरकार भारत माता मंदिर आलमपुर उड़ाना, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मध्यक्षेत्र ग्राम विकास प्रमुख शंभू गिरी, मालवा प्रांत प्रचार प्रमुख विनय दीक्षित, महानगर संघ प्रमुख श्रीपाद जोशी, प्रांत कुटुंब प्रबोधन संयोजक विजय केवलिया, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ महानगर शारीरिक प्रमुख पवन भाटी, राकेश शर्मा शारदा पीठ, पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय, बहादुर सिंह बोर मुंडला जिला अध्यक्ष ग्रामीण, योगेंद्र परमार विहिप जिलाध्यक्ष आगर, महामंत्री सत्यनारायण खोईवाल, राजेश सिंह भदौरिया, देवेन्द्र गुरू, मनोहर मामा, विक्रम चंद्रवंशी, लता चंद्रवंशी, आनंद दशोरा, सीमा वैद्य, गौरव धाकड़, अभिषेक जैन, प्रकाश ओझा, प्रीतम मेवाड़ा, डॉ. सम्राट घोष, डॉ. श्रीपद देशमुख, डॉ. राजेंद्र बंसल, डॉ. महेन्द्र पाटीदार, डॉ. अजय खरे, डॉ. तपन शर्मा, डॉ. पीएम कुमावत, डॉ. पुराणिक, डॉ. जितेन्द्र भटनागर, सुरेन्द्र शर्मा, डॉ. अजय जैन, प्रमोद सूर्यवंशी, पार्षद सुशील श्रीवास, नितीन पोल, मनीष चौहान, लखन राणावत, शेषनारायण मालवीय, हेमंत वर्मा, प्रकाश परमार, मुक्तक गोस्वामी, नितीन गौड़, सुमीत वेदी, अपूर्व देवड़ा, राहुल शर्मा, विवेक यादव, डॉ. क्षीतिज मिश्रा, कमल सैनी पंचायत सदस्य, मनोज चौधरी ने आरती की। इस अवसर पर कार्यक्रम संरक्षक उल्लास वैध, भगवान शर्मा, संयोजक पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत, संस्कार मंच के कार्यकारी अध्यक्ष चरणजीत सिंह कालरा, कोषाध्यक्ष सुनील खत्री, प्रशांत शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, दीपक सांखला, राजेश अग्रवाल, गिरीश जायसवाल, मनोहर गेहलोत, गणेश बागड़ी, गौरव तोमर, तेज बहादुर सिंह शक्तावत, अशोक केथवास, देवेंद्र वाघेला, सावन श्रीवास्तव, विकास रघुवंशी, अविनाश राठौर, गोरकी दुबे, अशोक सिंह गहलोत, राजकुमार घावरी, दीपक चौहान, पवन मकवाना, प्रमोद डोडिया, अखिलेश श्रीवास्तव, राजेश प्रजापत, नंदकिशोर मजावदिया, संदीप गेहलोत, जय प्रकाश दुबे, दीपक नामदेव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी संस्कार मंच के मीडिया प्रभारी विशाल पंचाल व दीपक जैन द्वारा दी गई।
9 दिनों तक इन्होंने सजाया रामलीला मंच
9 दिनों तक रामलीला के मंच पर श्रीराम की भूमिका में देवर्ष नागर मुंबई, मां सीता के किरदार में निकिता पोरवाल एमएस वडोदरा तथा दशरथ के किरदार में राजीव सक्सेना मुंबई नजर आए। मंच से परे वस्तु एवं वस्त्र विन्यास गौरव पंवार, सोमु हरदेनिया, याशिका भंवर, निकिता पोरवाल का रहा। रंगभूषा कुमार शिवम, वंशिका गुप्ता इंदौर, प्रकाश परिकल्पना मुंबई से, कला निर्देशक कुंजबिहारी पंड्या, नृत्य निर्देशक डॉ. पल्लवी किशन, संगीत निर्देशक इंदरसिंह बैस, रिकॉर्डिंग प्रबंधक जगरूपसिंह चौहान, शिरीष राजपुरोहित, पं. विश्वास शर्मा, अमित शर्मा का रहा। श्रीराम लीला आधार श्रीराम चरितमानस, पं. राधेश्याम कथावाचक रहे। आलेख पं. विजयशंकर मेहता, पं. विश्वास शर्मा का रहा, संवाद धीरेन्द्र परमार, हफीज खान तथा निर्देशन कैलाश चौहान का रहा। परिकल्पना एवं प्रस्तुति संयोजन शिरीष राजपुरोहित, अमित शर्मा का रहा।