14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकाल की शरण में देश के दिग्गजः RBI गवर्नर, CDS ने भी किए दर्शन, देखें VIDEO

mahakaleshwar temple news- देश की पांच बड़ी हस्तियों ने किए महाकाल बाबा के दर्शन...।

2 min read
Google source verification
mahakaleshwar1.png

देश की दिग्गज हस्तियों ने किए महाकाल के दर्शन...।

शनिवार को देश की पांच बड़ी हस्तियां महाकाल की शरण में थीं। सभी ने महाकाल के दरबार में मत्था टेका और पूजन-अभिषेक किया। इन हस्तियों में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास, चीफ आफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरविंद कुमार, भारतीय थल सेना की पूर्व कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन की महानिदेशक डा. चंद्रिका कौशिक और आरबीआइ के डिप्टी गर्वनर टी. रविशंकर शामिल थे।

महाकाल मंदिर में शनिवार को देश की पांच बड़ी हस्तियां परिवार सहित दर्शन-पूजन करने के लिए शामिल हुईं। देश के प्रमुख हस्तियों के उज्जैन आने पर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया था। जगह-जगह तलाशी अभियान चलाने के साथ ही चौकसी भी बढ़ा दी गई थी।

शक्तिकांत दास ने किया पूजन

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गर्भगृह के भीतर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। गर्भगृह के महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा के आचार्यत्व में उन्होंने भगवान महाकाल का विशेष पूजन-अर्चन किया। इसके बाद नंदी हाल में बैठकर शक्तिदास ने ध्यान भी लगाया। शक्तिदास को महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से महाकालेश्वर भगवान की तस्वीर भी भेंट की। मीडिया से चर्चा करते हुए दास ने कहा कि महाकालेश्वर के बहुत अच्छे दर्शन हुए। मैंने यहां पूजा भी की। बाबा महाकाल के भरोसे ही देश में सबकुछ चल रहा है। मैंने सबके मंगल की कामना महाकाल बाबा से की है।

चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ ने किए दर्शन

चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने भी अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंच कर श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन- अभिषेक किया। पूजन मंदिर समिति सदस्य श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी राम शर्मा ने संपन्न करवाया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति की ओर से प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप सोनी ने चौहान का श्री महाकालेश्वर भगवान का चित्र, उत्तरीय वस्त्र व प्रसाद भेट कर सम्मान किया गया।

थल सेना के राणा प्रताप आए

भारतीय थल सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) की महानिदेशक डॉ. चंद्रिका कौशिक श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचे तथा प्रात: होने वाली भस्म आरती में सम्मिलित हुए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति के ओर सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरपी गहलोत ने वरिष्ठ अधिकारियों का श्री महाकालेश्वर भगवान का चित्र, उत्तरीय वस्त्र और प्रसाद भेंट कर सम्मान भी किया।